whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27171118
Loading...


देश में नफरत फैला कर चुनाव जितने का कार्य किया जा रहा है : राजेश ठाकुर

location_on बिशुनपुरा access_time 09-Dec-23, 06:29 PM visibility 662
Share



देश में नफरत फैला कर चुनाव जितने का कार्य किया जा रहा है : राजेश ठाकुर


रितेश दुबे check_circle
संवाददाता



बिशुनपुरा : कोचेया गांव में कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता सह विचार गोष्टी कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर उपस्थित थे. इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने कहा की कार्यकर्ताओ की मेहनत से भवनाथपुर विधानसभा की परंपरागत सीट को लड़ कर जितने का कार्य करेंगे. उन्होंने कहा कि किसी नेता का कितनी भी पहुच होगी. जो टिकट के काबिल होंगे उन्हें ही टिकट मिलेगा. उन्होंने कहा की नेहरू जी की छवि को बचाना है. नेहरू जी की छवि को खराब करने का कार्य किया जारहा है. उन्होंने कहा की कार्यकर्ता द्वारा सूचना मिली है. भवनाथपुर डोलो माइंस की आवाज उठाया जाएगा. उन्होंने कहा की देश लोग डर और खौफ की जिंदगी जी रहे है. देश मे नफरत फैला कर चुनाव जितने का कार्य किया जारहा है. उन्होंने कहा कि जो अपनो की गांरटी नही ले सकता. वह देश की गांरटी लेने की बात करते है. उन्होंने कहा की कांग्रेस पार्टी अपनो को खो कर देश को बचाने में लगी है. उन्होंने कहा प्रधानमंत्री देश मे हिन्दू मुस्लिम कर देश मे लोगो को बाटने में लगे हुए है. देश मे युवा रोजगार के लिए दर दर भटक रहे है. वहीं पूर्व कार्यकारी अध्यक्ष मानस सिंहा ने कहा की हमारी कड़ाई भाजपा से नही अपने ही लोगो से है. कुछ लोग कांग्रेस को बरगला कर नगर गढ़ एवम कध्वन गढ़ में सत्ता रखने का कार्य करते है. पांच बार दल बदलने वाले लोगो को पार्टी से दूर रखने की जरूरत है. उन्होंने कहा कि नेहरू जी के समय भवनाथपुर में एशिया का सबसे बड़ा डोलो माइंस था. लेकिन यहां के नेता अपनी नेतागिरी चमनाने में माइंस को बंद करा दिया. उन्होंने कहा की झामुमो गठबंधन में है लेकिन भवनाथपुर विधानसभा में कांग्रेस ही रहेगा. इस मौके पर जिला अध्यक्ष अवैदुल्लाह हक़ अंसारी, प्रदेश सचिव प्रभात कुमार दुबे, मदन मोहन शर्मा, जिला कांग्रेस प्रभारी सत्यनारायण सिंह, उदय नारायण तिवारी, सुर्यकांत शुक्ला, जिला महासचिव सुशील चौबे, बीस सूत्री अध्यक्ष सैलेश चौबे, सलेन्द्र प्रताप देव सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे.




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play