whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27166944
Loading...


अनोखी शादी ; स्व: कृत्यानंद श्रीवास्तव की विधवा पत्नी निरुपमा का पुनर्विवाह ससुराल व मायके पक्ष के प्रयास से हुआ संपन्न

location_on गढ़वा access_time 08-Dec-23, 06:15 PM visibility 809
Share



अनोखी शादी ; स्व: कृत्यानंद श्रीवास्तव की विधवा पत्नी निरुपमा का पुनर्विवाह ससुराल व मायके पक्ष के प्रयास से हुआ संपन्न


संजय कुमार यादव check_circle
संवाददाता



गढ़वा : गढ़वा में एक अनोखी शादी आज चर्चा का विषय बनी हुई है। यह शादी बिहार के गया जिला में विष्णु पद मंदिर में 7 दिसंबर दिन गुरुवार को संपन्न हुई है। शहर के प्रसिद्ध समाजसेवी स्व: कृत्यानंद श्रीवास्तव की विधवा पत्नी निरुपमा श्रीवास्तव का पुनर्विवाह उनके ससुराल व मायके पक्ष के प्रयास से संपन्न हुआ है। कृत्यानंद श्रीवास्तव की कोरोना की वजह से वर्ष 2021 में मृत्यु हो गई थी। वे अपने पीछे पत्नी, मां एवं भाइयों को छोड़ कर गए थे। सामाजिक कार्यों में सदैव अग्रणी रहने वाले कृत्यानंद के परिवारजन विधवा की पुनर्विवाह करवा कर समाज में एक मिसाल कायम की है। गढ़वा में इस विवाह की चर्चा हो रही है। इस संबंध में लोगों का कहना है कि यदि इसी तरह ससुराल और मायके वाले सूझबूझ से काम लें तो किसी की जिंदगी अधूरी नही रहेगी।
विदित हो कि कृत्यानंद श्रीवास्तव विषम परिस्थितियों में भी लोगों की मदद के लिए शुरू से ही संघर्ष करते रहे। जिसे भी रक्त की जरूरत होती थी, तो कृत्यानंद हाजिर हो जाते थे। जरूरतमंदों के लिए रक्त उपलब्ध कराना उनका एकमात्र मकसद था। जीवनभर वह इसी काम में लगे रहे। रक्तदान के क्षेत्र में किए गए अपने कार्यो को लेकर उनके अनेक बार पुरस्कार भी मिला। वह खुद किडनी रोग से पीड़ित थे। बावजूद कभी हिम्मत नहीं हारी। रक्तदान कर लोगों की मदद करते रहे। बीमारी कभी आड़े नहीं आई। उन्होंने 'ब्लड डोनर' नामक एक व्हाटसएप ग्रुप बनाया था। इस ग्रुप में किसी जरूरतमंद को रक्त की जरूरत की सूचना मिलती थी तो वह तुरंत सक्रिय हो जाते थे। वहीं जी जान से उसके लिए रक्त उपलब्ध कराते थे।
दिल्ली, मुंबई, बंगलुरू, रांची समेत देश के विभिन्न शहरों में रक्त उपलब्ध कराने के लिए उनके पास मैसेज आते थे। वह उन शहरों में रहने वाले अपने मित्रों से संपर्क कर उनके लिए रक्त की व्यवस्था करते थे। उन्होंने कई लोगों को रक्त उपलब्ध कराकर नई जिदगी दी है। मगर दूसरों को जिदगी देने वाला कोरोना के कारण खुद असमय मौत की नींद सो गया।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play