whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27261447
Loading...


छठ घाट के मैदान में 101 निर्धन असहाय कन्याओं का हुआ सामूहिक विवाह

location_on गढ़वा access_time 06-Dec-23, 07:41 PM visibility 731
Share



छठ घाट के मैदान में 101 निर्धन असहाय कन्याओं का हुआ सामूहिक विवाह


संजय कुमार यादव check_circle
संवाददाता



गढ़वा : कन्या विवाह एंड विकास सोसाइटी द्वारा शहर के ददरू नदी स्थित छठ घाट के मैदान में 101 निर्धन असहाय कन्याओं का सामूहिक विवाह का आयोजन किया गया। जिसमे कन्याएँ को हिन्दू रीति रिवाज़ से विवाह संपन्न कराया गया। इस कार्यक्रम का उद्घाटन पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर व संस्था के सचिव विकास कुमार माली ने संयुक्त रूप से सामुहिक विवाह में शामिल सभी वर को आशीर्वाद दिया और उज्ज्वल भविष्य की कामना की । जिसके बाद सभी बाराती बराता लेकर विवाह स्थल पर पहुंची। इस मौके मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर ने कहा की सामुहिक विवाह कन्या विवाह और विकास समिति के द्वारा आयोजित कार्यक्रम काफी सराहनीय है। संस्था के द्वारा वैसी लड़कियों की शादी कराया गया जो काफी समर्थ और असहाय लाचार है।
आज जहां दहेज को लेकर के बेटियों के साथ अत्याचार हो रही है। उसी को रोकने के उद्देश्य से संस्था दहेज मुक्त सामूहिक विवाह कार्यक्रम का आयोजन कर रही है। संस्था का जितनी भी तारीफ की जाए कम है। उन्होंने कहा कि यह सामूहिक विवाह एक अनोखी पहल और ऐतिहासिक है। पर संस्था सचिव ने कहा कि जिसका मुख्य उद्देश्य बाल विवाह, दहेज़ प्रथा, भ्रूण हत्या पर रोक लगाना एवं सामूहिक विवाह का प्रोत्साहन करना है और यह भी कहा कि संस्था महिला सशक्तिकरण को लेकर दृढ़ संकल्पित है और अपने पदाधिकारियों सर्वेयरों,कार्यकर्ताओं के सहयोग से प्रतिदिन अग्रसारित है। इन्हें सभी उद्देश्यों एवं लक्ष्यों की पूर्ति करते हुए संस्था द्वारा गढ़वा जिले एवं पलामू बिहार जिले के विभिन्न पंचायतों के गांव से कन्याओं का चयन किया गया।
और 101 कन्याओं के सामूहिक विवाह करा कर यह भी संदेश दिया कि संस्था हर निर्धन परिवार के साथ है जो बेटियों को बोझ समझते हैं वह अपने बेटियों को बोझ ना समझे संस्था में आकर मिलें उन्हें सहयोग करते हुए सम्मान के साथ विवाह करा कर विदाई करने का कार्य करेगी। साथ ही यह भी बताया कि संस्था को स्थानीय विधायकगण जिला पार्षद चेयरमैन, वार्ड पार्षदगण, एवं समाज सेवीगण का भरपूर सहयोग मिला जिससे कि संस्था अपने उद्देश्य एवं लक्ष्य की ओर अग्रसरीत है और इनके अमूल्य सहयोग के लिए संस्था परिवार तहे दिल से सम्मान करती है। इसके पश्चात बाल विवाह, दहेज प्रथा के बहिष्कार के जागरूकता के लिए बरात फेरी सह जागरूकता फेरी गढ़वा जिले के आशीर्वाद मैरिज हॉल से निकलकर गोविंद भाई उच्च विद्यालय के मैदान के पास मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर के द्वारा हरी झंडी दिखाकर जागरूकता सह बरात को निकाला गया।
जो कचहरी, घंटाघर, गढ़ देवी मंदिर में आशीर्वाद लेने के बाद, बाईपास रोड होते हुए विवाह स्थल मैदान को पहुंची। जिसमें मुख्य अतिथि,विशिष्ट अतिथि के समक्ष वैदिक मन्त्रोंच्चारण के साथ जयमाला कार्यक्रम की शुभारंभ हुई। और सभी जोड़े अपने-अपने विवाह मंडप के लिए जाकर हिन्दू रीति रिवाज से विवाह संपन्न किया गया। विवाह पश्चात सभी नवविवाहित कन्याओं को संस्था सचिव विकास कुमार माली ने विदाई में ट्रक, गोदरेज, पलग तोशक, रजाई तकिया, बेडशीट गोदरेज, पलंग, बर्तन शेट, वर वधु वस्त्र, श्रृंगार सामग्री इत्यादि देकर उनके मंगलकामना करते हुए विदाई कराया। सभी जोड़ों को दिया आशीर्वाद इस पुनीत कार्य में सभी आए हुए अतिथियों ने सभी जोड़ों को आशीर्वाद दिया।
तदोपरांत सायंकाल में भव्य भक्ति जागरण, झांकी एवं मुंबई से आए गायिका अर्चना गोस्वामी, एंकर चन्दन मिश्रा, एकता मालन सहित विभिन्न कलाकारों ने संगीत से भक्तिमय एवं अनोखी झांकी का प्रदर्शन कर सुखमई माहौल बना दिया। इस मौके पर सभी अतिथियों के अलावे जे एम एम के जिला अध्यक्ष रणबीर आलम, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष रेखा चौबे संस्था के उषा कुमारी, राजेश कुमार सिन्हा, हासिबुल्लाह अंसारी,संजय सिंह, रितेश सिंह, अर्जुन माली, प्रधान कार्यालय महिला एवं पुरुष पदाधिकारी राज्य से आए विभिन्न जिलों से सभी जिला प्रबंधक एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play