whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 24156958
Loading...


भाजयुमो जिला कार्यसमिति बैठक सह मंडल सशक्तिकरण अभियान प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित

location_on गढ़वा access_time 05-Dec-23, 05:56 PM visibility 644
Share



भाजयुमो  जिला कार्यसमिति बैठक सह मंडल सशक्तिकरण अभियान प्रशिक्षण कार्यक्रम  आयोजित


पवन कुमार उपाध्याय check_circle
संवाददाता



गढ़वा : भाजयुमो जिलाध्यक्ष रितेश चौबे की अध्यक्षता में जिला कार्यसमिति बैठक सह मंडल सशक्तिकरण अभियान प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन जिला कार्यालय गढ़वा में किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्रों पर पुष्पांजलि अर्पित कर एवं वंदे मातरम् गीत के साथ किया गया। एवं कार्यक्रम का समापन जन-गण मन अधिनायक जय हे के साथ किया गया। साथ ही कार्यक्रम के दौरान जयंत पाण्डेय को जिला सोशल मीडिया प्रभारी बनाया गया। प्रदेश मंत्री अमित साहु ने माला पहना कर एवं पार्टी का पट्टा दे कर स्वागत किया। कार्यक्रम के दौरान विषय प्रवेश एवं स्वागत भाषण देते हुए भाजयुमो जिलाध्यक्ष रितेश चौबे ने कहा कि कार्यकर्ता संगठन के रीढ़ होते हैं संगठन के कार्यकर्ता शक्ति केंद्र स्तर पर युवाओं को जोड़ने का काम करें।
मोदी सरकार ने देश में समाज के अंतिम पंक्ति में खड़ा व्यक्ति का विकास करने के लिए संकल्पित है। उन्होंने कहा कि 12 दिसंबर से 18 दिसंबर तक भाजयुमो की ओर से हर मंडल में विस्तारक जाएंगे जहां वे लगातार 9 दिनों तक मंडल से लेकर शक्ति केंद्र स्तर पर संगठन को मजबूत करेंगे। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रदेश मंत्री अमित साहु ने कहा कि अब भाजयुमो कार्यकर्ताओं को मंडल से लेकर बुथ स्तर पर युवाओं को जोड़ने का काम करना है झामुमो सरकार में बैठे मंत्री विधायक झारखंड को लुटने में लगे हुए हैं जनता त्राहि-त्राहि कर रही है उन्होंने कहा कि भाजयुमो कार्यकर्ता आगामी लोकसभा विधानसभा चुनाव में भाजपा को पुर्ण बहुमत हासिल हो सके इसके लिए लगातार रणनीति बनाने में लगे हुए हैं आनेवाले दिनों में भाजपा केंद्र एवं झारखंड में पुर्ण बहुमत से सरकार बनाएगी।
पुर्व लोकसभा प्रत्याशी जवाहर पासवान ने कहा कि मोदी सरकार ने देश में विकास का नया इतिहास रचा है प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी देश ही नहीं बल्कि विश्व के मानचित्र पर भारत को मजबूती दिलाने का काम किया है। कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री विकास तिवारी एवं धन्यवाद ज्ञापन सोशल मीडिया प्रभारी जीतेन्द्र दीक्षित ने किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से भाजपा पुर्व जिलाध्यक्ष विनोद तिवारी मेराल उत्तरी मंडल अध्यक्ष उदय कुशवाहा भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष हैप्पी प्रताप शाही जिला मंत्री संजय जायसवाल जिला मिडिया प्रभारी लक्ष्मीकांत पाण्डेय नवीन जायसवाल राजीव रंजन पासवान सुमेर चौधरी पन्ना सिंह खरवार रामसरेश तिवारी कंचन रवि अजीत तिवारी ललीत सिंह बलराम यादव संतोष चंद्रवंशी छोटु यादव चंचल कुमार धनंजय विश्वकर्मा अलख निरंजन संजय तिवारी ज्ञान रंजन चौबे कुंदन चौधरी मनोज सिंह रंजीत चौरसिया अनीत तिवारी गौरव सिंह राजकुमार विश्वकर्मा प्रमोद जायसवाल आयुष दुबे शुभम तिवारी सहित अन्य सैकड़ों लोग मौजूद थे।




Trending News

#1
छपकली गांव में जल मीनार की मरम्मत को लेकर विवाद, मारपीट में चार घायल

location_on गढ़वा
access_time 07-May-25, 09:00 PM

#2
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#3
बलिगढ़ के पास बाइक दुर्घटना में युवक गंभीर रूप से घायल

location_on गढ़वा
access_time 07-May-25, 09:06 PM

#4
मोटरसाइकिल दुर्घटना में युवक घायल, सदर अस्पताल में भर्ती

location_on गढ़वा
access_time 07-May-25, 09:03 PM

#5
सफलता पाने के लिए मेहनत, धैर्य और समर्पण की होती है आवश्यकता : छाया

location_on गढ़वा
access_time 28-Apr-25, 05:01 PM


Latest News

परिहारा पंचायत में लंबित आवास योजनाओं को लेकर घर-घर जाकर नोटिस वितरित

location_on गढ़वा
access_time 07-May-25, 09:17 PM

कॉफी विद एसडीएम में दुलदुलवा गांव की महिलाओं ने रखी अवैध शराब के खिलाफ आवाज

location_on गढ़वा
access_time 07-May-25, 09:13 PM

जिला एथलेटिक्स प्रतियोगिता 17 मई से, चयनित खिलाड़ियों को मिलेगा राष्ट्रीय और राज्यस्तरीय मंच

location_on गढ़वा
access_time 07-May-25, 09:09 PM

बलिगढ़ के पास बाइक दुर्घटना में युवक गंभीर रूप से घायल

location_on गढ़वा
access_time 07-May-25, 09:06 PM

मोटरसाइकिल दुर्घटना में युवक घायल, सदर अस्पताल में भर्ती

location_on गढ़वा
access_time 07-May-25, 09:03 PM

छपकली गांव में जल मीनार की मरम्मत को लेकर विवाद, मारपीट में चार घायल

location_on गढ़वा
access_time 07-May-25, 09:00 PM

गढ़वा जिला क्रिकेट संघ के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का सम्मान समारोह सम्पन्न, पूर्व मंत्री मिथिलेश ठाकुर बोले – खेल को राजनीति से दूर रखना जरूरी

location_on गढ़वा
access_time 07-May-25, 09:55 AM

झारखंड से पाकिस्तानी नागरिकों को बाहर निकालने की मांग को लेकर भाजपा का जुलूस, उपायुक्त को सौंपा गया मांग पत्र

location_on गढ़वा
access_time 07-May-25, 09:49 AM

पिता की प्रथम पुण्यतिथि पर विवेक कश्यप ने पत्नी के साथ किया रक्तदान

location_on गढ़वा
access_time 06-May-25, 06:48 PM

झामुमो जिला कमिटी द्वारा सम्मान समारोह आयोजित

location_on गढ़वा
access_time 06-May-25, 06:43 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play