भवनाथपुर :
भवनाथपुर बाजार में सोमवार के सुबह बाईक के धक्के से हरिहरपुर ओपी क्षेत्र के कवलदाग निवासी दिलु यादव घायल हो गया। घायलावस्था में उसे ईलाज हेतु स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। उसने बताया कि वह किसी कार्य से भवनाथपुर आया था, बाजार में जाने के दौरान आगे से एक बाईक सवार ने मुझे धक्का मार दिया। बाईक के धक्के से सड़क पर गिरने से मेरा सिर फट गया।