सगमा : यूपी के सोनभद्र जिला अंतर्गत कोन–विंढमगंज मुख्य मार्ग पर स्थित रोरवा गांव के पंडा नदी पर पांच दिन पूर्व हुए सड़क हादसे में घायल युवक मौत गुरुवार की शाम इलाज के दौरान वाराणसी के ट्रामा सेंटर में हो गई।
जानकारी अनुसार घायल युवक धुरकी थाना क्षेत्र के सगमा निवासी के पुत्र सुनील भुईया व कुलदीप राम उतर प्रदेश के ओबरा से काम किए मजदुरी का भुगतान करा कर घर लौट रहे थे। इसी दौरान कोन - विंढमगंज मुख्य मार्ग के रोरवा गांव के पंडा पुल के पास मोटरसाइकिल एवं बोलोरो में टक्कर हो जाने से सुनिल भुईयां व कुलदीप राम घायल हो गए थे। घायल अवस्था में स्थानीय लोगों व प्रशासन की मदद से दोनों घायलों को चोपन अस्पताल में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने कुलदीप राम को मृत घोषित कर दिया, जबकि सुनील भुईयां को बेहतर इलाज के लिए वाराणसी के ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया जहां पांच दिनों तक इलाज के बाद गुरुवार को उनकी मौत हो गई।
मृतक सुनील भुईयां अत्यंत गरीब निर्धन परिवार से आता है। सुनील किसी तरह मजदूरी कर अपना परिवार का भरण पोषण करता था। लेकिन सुनील की मौत होने के बाद सुनील का पूरा परिवार बिखर गया। इधर सुनील का शव गांव आने के साथ ही लोगों का भीड़ इकट्ठा हो गया।
इधर मौत की सुचना पाकर सगमा मुखिया नारायण दास यादव, बीडीसी सदस्य गीता देवी, सांसद प्रतिनिधि सखीचन्द प्रजापति, बबलु ठाकुर, तेज लाल राम आदि लोगों ने मृतक के घर पहुंच कर मृतक के परिजनों को सांत्वना दिया व सरकार द्वारा मिलने वाला सुविधाएं दिलाने का आश्वासन दिया।