भंडरिया : भंडरिया प्रखंड के करचाली पंचायत के कंजिया बाजार प्रांगण में आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वारा कार्यक्रम में का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में 1200 आवेदन प्राप्त हुए हैं। इनमें से सबसे अधिक 700 आवेदन अबुआ आवास के लिए प्राप्त हुआ है। वीडियो अमित कुमार ने कहा कि इस कार्यक्रम में प्राप्त सभी आवेदन को ऑनलाइन पंजीयन कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि अबुआ आवास के अलावे राशन कार्ड के लिए 93,आयुष्मान कार्ड के लिए 42, वृद्धावस्था पेंशन के लिए 53,केसीसी लिए 6,मिट्टी जांच के लिए 38,रोजगार पंजीयन के लिए दो, जॉब कार्ड के लिए 76, राजस्व विभाग में 6, पंचायत निधि में 33 आवेदन प्राप्त हुआ है। पेयजल स्वच्छता विभाग, कल्याण विभाग,शिक्षा विभाग, बाल विकास परियोजना सहित अन्य विभाग के स्टाॅल लगाए गए थे।
इस कार्यक्रम में वन विभाग द्वारा 100 फलदार पौधा का निशुल्क वितरण किया गया। स्वास्थ्य विभाग के स्टॉल में 65 लोगों को निशुल्क ईलाज कर दवा दी गई । इस मौके पर वीडियो अमित कुमार, सीओ राकेश भूषण सिंह, जिला परिषद सदस्य हिरवंती देवी, अंचल निरीक्षक शिवपत राम, मुखिया मोनिका खलखो, पंचायत सेवक परमा राम, प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी मोजेश किस्पोट्टा, कनिय अभियंता अभिषेक कुमार, प्रधानमंत्री आवास कोऑर्डिनेटर राहुल कुमार, मनरेगा लेखपाल प्रियंका कुमारी, शिक्षा विभाग के बीआरपी शमशेर अंसारी, सीआरपी सतनारायण यादव, रोजगार सेवक अनिमा बाखला,कंप्यूटर ऑपरेटर संतोष कुमार, विवेक कुमार तिवारी ,उदित कुमार, अंचल सहायक प्रशांत कुमार, रास्व कर्मचारी सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित थे।