whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27269844
Loading...


खबर श्री वंशीधर नगर से

location_on बंशीधर नगर access_time 04-Dec-23, 06:13 PM visibility 660
Share



खबर श्री वंशीधर नगर से


दिनेश पांडेय check_circle
संवाददाता



बंशीधर नगर : नगर-मध्यप्रदेश, राजस्थान व छत्तीसगढ़ के विधानसभा चुनाव में भारी जीत के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी कर तथा मिठाइयां बांटकर खुशी का इजहार किया.पूर्वमंत्री रामचन्द्र केशरी ने तीनों राज्यों के विधानसभा में भाजपा की जीत पर रविवार को भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ अनुमंडल मुख्यालय में जश्न मनाया.इस अवसर पर उन्होंने कहा कि पूरे देश मे व झारखंड में आदिवासी समाज भाजपा के साथ गहराई से जुड़ा हुआ है.झारखंड सरकार के भ्र्ष्टाचार के कारण भी गरीब,आदिवासी समुदाय झामुमो से दूर हो रहे है.मौके पर पूर्वमंत्री रामचन्द्र केशरी के साथ अनुसूचित जाति आयोग के पूर्व अध्यक्ष शिवधारी राम,पूर्व जिलाध्यक्ष सह भाजपा कार्यसमिति सदस्य रघुराज पांडेय,जिला महामंत्री विकास स्वदेशी,मंडल अध्यक्ष कुमार कनिष्क, सांसद प्रतिनिधि मुकेश चौबे,अनुसूचित जाति मोर्चा के जिलाध्यक्ष लक्ष्मण राम,मुन्ना प्रसाद सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे. भवनाथपुर में जननायक कर्पूरी ठाकुर चेतना मंच का किया गया गठन :-सोनू कुमार ठाकुर अध्यक्ष व नीतीश कुमार गुप्ता बने सचिव श्री बंशीधर नगर-भवनाथपुर सूर्यमंदिर व कर्पूरी चौपाल के प्रांगण में पूर्वमंत्री रामचन्द्र केशरी की उपस्थिति में स्थानीय युवाओं की बैठक ब्रह्मदेव चंद्रवंशी की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई.बैठक में उपस्थित पूर्वमंत्री रामचन्द्र केशरी ने कहा कि यहां कई वर्षों से जननायक कर्पूरी ठाकुर की प्रतिमा लगी हुई है.प्रत्येक वर्ष 24 जनवरी को कर्पूरी जयंती व 17 फरवरी को उनका पुण्यतिथि मनाया जाता है.उन्होंने कहा कि प्रत्येक वर्ष जयंती व पुण्यतिथि समारोह आयोजित हो तथा प्रतिमा स्थल की देखभाल हो इसके लिये स्थानीय स्तर पर एक कमिटी बनाया जाय.उन्होंने कहा कि समय समय पर कमिटी द्वारा कार्यक्रम आयोजित किये जायें ,जिससे जननायक कर्पूरी ठाकुर के विचारों को लोगो तक पहुंचाया जा सके.बैठक में सर्वसम्मति से जननायक कर्पूरी ठाकुर विचार मंच का गठन किया गया.बैठक में आगामी 24 जनवरी को जननायक कर्पूरी ठाकुर के 100 वर्ष पूरा होने पर शताब्दी वर्ष मनाने का निर्णय लिया गया.बैठक में सर्वसम्मति से 31 सदस्यीय जन नायक कर्पूरी ठाकुर चेतना मंच का गठन किया गया जिसमें पूर्वमंत्री रामचन्द्र केशरी,भिरगुन ठाकुर,प्रदीप कुमार राउत व अशोक पासवान को संरक्षक,सोनू कुमार ठाकुर को अध्यक्ष, अनूप प्रसाद गुप्ता,ब्रह्मदेव चंद्रवंशी को उपाध्यक्ष, नीतीश कुमार गुप्ता को सचिव,पिंटू ठाकुर को उप सचिव,सुनील ठाकुर को कोषाध्यक्ष, धीरेन्द्र ठाकुर को सूचना प्रभारी वहीं कार्यकारिणी सदस्य के रूप में विष्णु कुमार गुप्ता,रविशंकर गुप्ता,दुर्गेश गुप्ता,वेद प्रकाश आर्य,सुरेश ठाकुर,मूंगा साव,संजय ठाकुर,ओमप्रकाश आर्य,मनोज कुमार चंद्रवंशी, अजय ठाकुर,कुंदन ठाकुर,आनन्द पासवान,अमरेश ठाकुर,अजय गुप्ता,गंगा साह,जितेन्द्र ठाकुर सहित अन्य के नाम शामिल है.




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play