गढ़वा : मेराल थाना क्षेत्र के पेसका गांव निवासी चंद्रिका प्रजापति का पुत्र रमन प्रजापति ब्लेड से गला रेतकर आत्महत्या करने का प्रयास किया उसे इलाज के लिए गढ़वा सदर अस्पताल में भर्ती किया गया है ।
घटना के संबंध में परिजनों ने बताया कि रमन प्रजापति शराब का सेवन करके अपने घर आया हुआ था इसी दौरान उसके बड़े भाई ने उसे नशा करने के लिए रमन प्रजापति को डांट फटकार किया था इसी बात से आक्रोशित होकर उसने ब्लड लेकर गला रेट लिया इसके बाद परिजनों के द्वारा उसे आनन -फानन में गढ़वा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया।