whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27269299
Loading...


22 वी गढ़वा जिला अंतर स्कूल क्रिकेट प्रतियोगिता 16 से ,प्रतियोगिता में प्रवेश की अंतिम तिथि 12 दिसंबर

location_on गढ़वा access_time 03-Dec-23, 05:40 PM visibility 666
Share



22 वी गढ़वा जिला अंतर स्कूल क्रिकेट प्रतियोगिता 16 से ,प्रतियोगिता में प्रवेश की अंतिम तिथि 12 दिसंबर


संजय कुमार यादव check_circle
संवाददाता



गढ़वा : गढ़वा 22 वीं गढ़वा जिला अंतर स्कूल क्रिकेट प्रतियोगिता को लेकर रविवार को आरकेपीएस स्कूल सोनपुरवा में संघ के संरक्षक अलखनाथ पांडेय की अध्यक्षता में बैठक आयोजित किया गया। बैठक में 22वी गढ़वा जिला अंतर स्कूल क्रिकेट प्रतियोगिता 16 दिसंबर से शुरु करने का निर्णय लिया गया। बैठक में प्रतियोगिता तीन ग्रुप में आयोजित किया जायेगा। जूनियर वर्ग में वर्ग आठ तक के छात्र भाग ले सकते है। वही सीनियर वर्ग में दसवीं के छात्र शामिल हो सकते है। बालिका वर्ग में दसवीं तक की छात्रा शामिल हो सकती है। प्रतियोगिता में प्रवेश की अंतिम तिथि 12 दिसंबर रखा गया है। प्रवेश शुल्क 3500 रखा गया है। प्रतियोगिता में शामिल होने वाले टीम अपने पंद्रह सदस्यीय टीम के खिलाड़ियों का दो फोटो, आधार कार्ड ,विद्यालय का बोनाफाइड प्रमाण पत्र,यूडायश कोड की छाया प्रति के साथ प्रतियोगिता के कोषाध्यक्ष कमलेश दुबे , सह सचिव प्रिंस सोनी और ज्ञान निकेतन कान्वेंट स्कूल में जमा कर सकते है।
प्रतियोगिता के सफल संचालन हेतु विभिन्न कमेटियों का गठन किया गया जिसमें पर्यवेक्षक कमेटी का प्रमुख नंदकुमार गुप्ता को एवं सदस्य अशोक कुमार दुबे और मुजीबउद्दीन खान को बनाया गया| अंपायर कमेटी का प्रमुख सियारामशरण वर्मा को एवं सदस्य प्रिंस सोनी, धर्मेंद्र सिंह और नवनीत शुक्ला को मैदान संचालन कमेटी का प्रमुख उपाध्यक्ष सुशील केसरी सदस्य चंद्र भूषण सिन्हा, प्रदीप कुमार दुबे, प्रिंस सोनी, कमलेश कुमार दुबे एवं मनोज तिवारी को ,मंच व्यवस्था प्रमुख अशोक विश्वकर्मा, सदस्य सुधीर पाठक ,अमित सिंह एवं संजय सोनी, चंद्रभूषण सिन्हा को ,विवाद निवारण और सलाहकार समिति का गठन किया गया| जिसमें संरक्षक अलख नाथ पांडेय की अध्यक्षता में अध्यक्ष मदन प्रसाद केसरी ,उपाध्यक्ष धनंजय सिंह, अमित सिंह ,सिस्टर रोशना ,सचिव आनंद सिन्हा, सुशील प्रसाद केसरी को रखा गया है| प्रत्येक दिन मैच के प्रारंभ करने हेतु अतिथि की व्यवस्था के लिए प्रमुख आशुतोष रंजन एवं सदस्य चंदन कश्यप ,धर्मेंद्र सिंह और आशीष प्रकाश राज को बनाया गया| विशेष जानकारी के लिए सह सचिव प्रिंस सोनी के मोबाइल नंबर 9955231755 और संघ के कोषाध्यक्ष कमलेश कुमार दुबे के मोबाइल 9304168422 पर संपर्क कर सकते है।
प्रतियोगिता के संरक्षक अलखनाथ पांडेय ने कहा कि अंतर स्कूल क्रिकेट प्रतियोगिता के माध्यम से छात्रों की प्रतिभा को आगे लाने और खेल का विकास करने के उद्देश्य से वर्ष 2000 में प्रतियोगिता शुरू किया गया ।आज यह प्रतियोगिता बाईस वर्ष में राज्य का सबसे बड़ा प्रतियोगिता हो गया है।प्रतियोगिता की शुरुआत 16 दिसंबर से शुरू होगा और समापन 14 जनवरी को होगा अध्यक्ष मदन केशरी ने कहा कि इस प्रतियोगिता के खिलाड़ी जिला का प्रतिनिधित्व लगातार कर रहे हैं। पलामू प्रमंडल में लड़कियों का क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन सिर्फ गढ़वा में ही होता है। सचिव आनंद सिन्हा ने कहा कि प्रतियोगिता के बारे में विशेष जानकारी देते हुए कहा कि प्रतियोगिता तीन ग्रुप में आयोजित की जाएगी प्रतियोगिता में भाग लेने वाले वाली टीम 12 दिसंबर तक अपना निबंधन करा ले।
बैठक के अंत में उपाध्यक्ष सिस्टर रोशना की मां के निधन पर शोक सभा आयोजित कर दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना किया गया। बैठक में संघ के उपाध्यक्ष नंद कुमार गुप्ता ,सुशील केशरी, धनंजय सिंह, चंद्र भूषण सिन्हा, पीके दुबे, चन्द्रभुषण सिन्हा, सोनू, मनोज तिवारी, आशुतोष सिन्हा, कोषाध्यक्ष कमलेश दुबे, सचिव आनंद सिन्हा, सह सचिव प्रिंस सोनी,प्राचार्य प्रमोद झा,चंदन कश्यप , धर्मेंद्र सिंह,राजा, नवनीत कमलापुरी, अभिषेक द्विवेदी, विकास कुमार ,दीपक कुमार सोनू कुमार सिंघानिया शामिल थे।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play