गढ़वा : झारखंड में जातिगत आरक्षण जरूरी है। क्योंकि जब तक आरक्षण जातिगत आरक्षण नहीं होगा तो जिसकी जितनी भागीदारी उसकी उतनी हिस्सेदारी सुनिश्चित नहीं हो पाएगा। उक्त बातें राजत के द्वारा गोविंद हाई स्कूल के मैदान में आयोजित जनता के पांव पूजाई कार्यक्रम के दौरान संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि सुभाष यादव ने कही।
उन्होंने कहा कि 2024 का समय आने वाला है। आप अगर एकजुट नहीं हुए तो आने वाले दिनों में संविधान को खत्म करने के लिए भाजपा विचारधारा के पार्टी लगी हुई है। उन्होंने कहा कि राम रहीम के नाम पर कुछ लोग देश को बांटने का काम कर रहे हैं। इसे उनके मकसद में कामयाब नहीं होने देना है। उन्होंने कहा कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव ने देश के अत्यंत पिछड़े गरीब असहाय दलित लोगों को उनका हक दिलाने का काम किया है।
एक समय था कि लोगों को चारपाई पर बैठने का अधिकार नहीं था। लेकिन दलित के नेता लालू प्रसाद यादव ने उन्हें हक और अधिकार दिलाया। उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में राजद का गढ़ कहे जाने वाला पलामू चतरा और कोडरमा के सीट पर लोकसभा में अपनी उम्मीदवार उतरेंगे। वहीं विधानसभा में भी हमारे इस इलाके में अपनी दबदबा बनाने के लिए पुनः अपना प्रत्याशी भी उतरेंगे। उन्होंने कहा कि आज देश में राम मंदिर बनाने के नाम पर तरह-तरह के पाखंड अपना रहे हैं। लेकिन भाजपा के लोग भगवान राम की परिभाषा तक नहीं जानते वैसे लोगों के पाखंड से आज हम लोगों को बचाने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि बिहार में राजद गठबंधन की सरकार ने 5 लाख लोगों को नौकरी देने का काम किया है।
इसमें झारखंड के 12 हजार अभ्यर्थी भी शामिल है। उन्होंने कहा कि आज हम लोग झारखंड में बिछड़े हुए लोगों को एक साथ एक मंच पर लाने का कार्य कर रहे हैं। देश में लोकतंत्र बचाने के लिए संविधान बचाने के लिए तमाम जनमानस को सट्टा का परिचय देना होगा। उन्होंने कहा कि देश में जनता मालिक है। लेकिन आज कुछ ऐसे नेता है जो जनता के वोट से जीत कर खुद को घमंड में चूर हो जाते हैं। तो वही देवता रूपी जनता को भूल जाते हैं। उन्होंने कहा कि आने वाला समय में वैसे नेताओं को मुंहतोड़ जवाब देने की जरूरत है। राजद के प्रदेश अध्यक्ष संजय सिंह यादव ने कहा कि अब तक जनता की पांव पुजाई कार्यक्रम चतरा और कोडरमा में हो चुका है। रविवार को गढ़वा में किया गया है।
उन्होंने कहा कि राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव ने वंचितों दलित एवं स्वर्ण समुदाय के लोगों के लिए पंचायत में विद्यालय खुलवाने का काम किया है। ताकि उनके बच्चे शिक्षित होकर अपने हक और अधिकार को संविधान डॉ भीम राव अंबेडकर के द्वारा दिया गया संविधान को समझ सके और उसे संविधान को बचा सके। उन्होंने कहा कि डॉक्टर भीमराव अंबेडकर का संविधान के बदौलत ही आने वाले समय में मजबूत और शिक्षित हो सकते हैं। उन्होंने उपस्थित जनमानसों से कहा कि हम सभी एकजुट हो और आने वाले दिन पुनः राजद का होगा। कार्यक्रम के दौरान पूर्व सांसद घूरन राम ने कहा कि राजद के सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव जन-जन के विचार हैं। आज भी हर वर्ग के लोगों के दिलों पर राज करते हैं।
इंजीनियर श्याम दास सिंह यादव ने कहा कि पलामू राजद का गढ़ रहा है। और यहां के लोग हमेशा से आशीर्वाद राजद को देते रहे हैं। आने वाले दिनों में पलामू प्रमंडल की जनता राजद को भरपूर आशीर्वाद देगी। आने वाला दिन राजद का होगा। मौके पर राजद जिला अध्यक्ष सूरज सिंह, पूर्व सांसद कामेश्वर बैठा, प्रदेश महासचिव फैजल हक, पिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष अनीता यादव, विजय राम, जमरूद्दीन अंसारी, फरीद खान, डॉक्टर मकबूल आलम, युवा राजद के सोनू यादव, धर्मराज राम, वीरेंद्र यादव, पारसनाथ विश्वकर्मा, मुजीबु रहमान, मुनेश्वर सिंह, कामेश्वर यादव, सीमा यादव सहित बड़ी संख्या मे राजद के नेता उपस्थित थे।
धोती साड़ी को लेकर हुई मारामारी
राजद की ओर से जनता के पांव पुजाई कार्यक्रम के दौरान साड़ी धोती वितरण के दौरान भगदड़ मच गई।
लोग साड़ी धोती लूंगी लेने के लिए धक्का मुक्की करने लगे। इसी बीच कई लोग जख्मी भी हो गए।
सैकड़ो लोग जे एम एम छोड़कर राजद में हुए शामिल
जनता के पांव पुजाई कार्यक्रम के दौरान गढ़वा डंडा रामकंडा रंका चिनिया मेराल से सैकड़ो लोग भाजपा और झारखंड मुक्ति मोर्चा को छोड़कर राजद में शामिल हुए।