भवनाथपुर :
भवनाथपुर प्रखंड के कैलान पंचायत सचिवालय में रविवार को किसान मित्र प्रेम यादव की अध्यक्षता में किसानों के बीच बिज एवं कीटनाशक सहित अन्य तरह की द्वारा का वितरण किया गया।
बीटीएम राकेश रजक, झामूमो प्रखंड अध्यक्ष मनोज यादव,कैलान पंचायत मुखिया सुकनी देवी एवं समाज सेवी राजमोहन यादव ने 135 किसानों के बिच सरसों बिज का वितरण किया गया। मौके पर बीटीएम राकेश रजक ने किसानों के बीच सरसो के खेती करने के विस्तृत जानकारी दी एवं दवा उपयोग करने के तरीका बताया। वितरण के दौरान झामुमो प्रखंड अध्यक्ष मनोज यादव ने कहा कि सरकार ने किसानों को सरसों बिज उपलब्ध कराया गया है आज के महंगाई के दौर में सरकार द्वारा किसानों के बीच मुफ्त बीज दे कर किसानों के खेती करने में महत्वपूर्ण सहयोग करने के साथ साथ प्रोत्साहित कर रही है।