मझिआंव :
अनुमंडल पदाधिकारी के निर्देशानुसार प्रखंड क्षेत्र के करूई पैक्स अध्यक्ष का चुनाव शनिवार को टरहे पंचायत सचिवालय में किया गया।जानकारी देते हुए बीसीओ विनोद कुमार सहाय ने बताया अनुमंडल पदाधिकारी के निर्देशानुसार दंडाधिकारी पुरे पुलिस बल के साथ प्रतिनियुक्त किया गया।तथा इस चुनाव के लिए निर्वाचन पदाधिकारी सुनील कुमार अग्रवाल, मतदान पदाधिकारी परमानंद सिंह नंदलाल प्रसाद पासवान एवं मोहम्मद हाशिम अंसारी के द्वारा चुनाव निष्पक्ष रुप से कराई गई।जिसमें मतदान में सभी पैक्स के सदस्यों के द्वारा मतदान किया गया।
पैक्स अध्यक्ष चुनाव में तीन प्रत्याशी भाग लिए थे।जिसमें : चंदेश्वर सिंह,पूर्व मुखिया दिनेश सिंह एवं नंदू साव का नाम शामिल था ।
जिसमें कुल मत 148 पड़ा ,जिसमें काउंटिंग के समय 16मत निर्वाचन पदाधिकारी के द्वारा रद्द कर दिया गया ।जिसमें मत गणना के बाद चंदेश्वर सिंह को 65 मत मिले जबकि पूर्व मुखिया दिनेश सिंह को 48 मत मिला ,एवं नंदू साव को मात्र 19 मत पर संतोष करना पड़ा। जिसमें निर्वाचन पदाधिकारी सुनील कुमार अग्रवाल के द्वारा चंदेश्वर सिंह को मझिआंव प्रखंड के करुई पैक्स का अध्यक्ष निर्वाचित घोषित किया गया।तथा निर्वाचित पैक्स अध्यक्ष को प्रमाण पत्र सोमवार को दिया जाएगा।इस मौके पर बीसीओ विनोद कुमार सहाय, दंडाधिकारी अनिल कुमार चौधरी, टढ़हे पंचायत सचिव सह प्रभारी पंचायती राज पदाधिकारी परमानंद प्रसाद, प्रभारी प्रखंड कृषि पदाधिकारी सुरेश सिंह, मुखिया प्रतिनिधि कृपाल सिंह सहीत अन्य लोग उपस्थित थे।