बिशुनपुरा :
भारतीय जनता पार्टी मंडल बिशनपुरा के कार्यकर्ताओं ने छत्तीसगढ़, राजस्थान, मध्य प्रदेश,में भाजपा के प्रचंड जीत के बाद बम-पटाखे फोड़ कर एवं एक दूसरे को मिठाई खिलाकर जश्न मनाया l
विसुनपुरा के गांधी चौक, चक चक मोड, शंकर मोड़ तक जाकर नरेंद्र मोदी जिंदाबाद, जेपी नड्डा जिंदाबाद,अमित शाह जिंदाबाद, बाबूलाल मरांडी जिंदाबाद, विष्णु दयाल राम जिंदाबाद, भानु प्रताप शाही जिंदाबाद के नारा लगाते हुए जश्न मनाया l
विधायक प्रतिनिधि कृष्णा विश्वकर्मा ने कहा कि तीनों राज्यों में भाजपा का शुसासन की जीत है l
वही छत्तीसगढ़ एवं राजस्थान में कांग्रेस के कुशासन का अंत हुआ।
मैके पर मुखिया प्रतिनिधि अशोक पासवान, विधायक प्रतिनिधि सह जिला सोशल मिडिया प्रभारी जितेंद्र दीक्षित, अशोक मेहता, मंटू पाण्डेय उर्फ़ सुधीर पाण्डेय, कुंदन चौरसिया, भुनेश्वर राम, सुमंत मेहता, उदय प्रसाद गुप्ता, रमेश प्रसाद गुप्ता,रामलखन मेहता, राजेंद्र प्रसाद, दया शंकर बैठा, पंकज गुप्ता, कुलदीप बैठा, संतोष गुप्ता, अयोध्या यादव, जवाहर सिंह, मनोज देव, विश्वनाथ गुप्ता, विनायक दुबे आदि कई कार्यकर्त्ता उपस्थित रहे l