मझिआंव :
झारखंड के गढ़वा जिला के मझिआंव थाना क्षेत्र के रामपुर पंचायत के बिडंडा गांव निवासी सलामत शेख के 39 वर्षीय पुत्र मुस्ताक अंसारी के द्वारा छत्तीसगढ़ के जिला बलरामपुर थाना राजपुर में अपने आप को धर्म छुपा कर हिंदू धर्म बता एवं अपने आप को आर्मी का फौजी बताकर, अपना नाम बदलकर रहा एवं मकान मालिक से तीन लाख रुपए की ठगी कर हुआ फरार।जिसे बलरामपुर पुलिस अधीक्षक डॉक्टर लाल उमेंद्र सिंह के निर्देश पर हुई टीम गठित कर उस जालसाज मुस्ताक अंसारी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।

पुलिस की टीम को झारखंड के गढ़वा जिला के मझिआंव थाना क्षेत्र के बिडंडा आरोप के गांव जांच पड़ताल करने एवं पुष्टि करने के गठित टीम के पुलिस पदाधिकारी शनिवार को आए।
जांच करने आई टीम में सहायक उप निरीक्षक राकेश सिंह, पुलिस दीपचंद सिंह, शैलेंद्र तिवारी ने बताया कि मुस्ताक अंसारी एक गुप्ता परिवार के यहां अपने आप को नाम शेखर कुमार दुबे बताया तथा अपने आप को शंकरगढ़ में आर्मी का फौजी की नौकरी करनें की बात कर फर्जी ढंग से मकान किराए पर लिया, एवं मकान मालिक से घुल मिलकर रहने लगा ।अपनी मां की तबीयत खराब होने का बहाना बना उनसे तीन लाख रुपए की ठगी कर फरार हो गया।उसकी सच्चाई तब पता चला जब उसका आधार कार्ड जांच किया गया ।इसी दौरान मकान मालिक के थाना राजपुर में प्राथमिक की दर्ज कराई गई जिसे केस कांड संख्या 318/23 धारा 419, 420 भादवि के तहत प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस अधीक्षक डॉक्टर लाल उमेंद्र सिंह के निर्देश पर पुरा इलाके में सचॅ अभियान चलाकर छापामारी कर उस जालसाज व्यक्ति मुस्ताक को गिरफ्तार कर लिया गया ।
तथा कड़ाई से पूछताछ में वह अपना गुनाह कबूल किया ।जिसे पूछताछ के बाद बलरामपुर जेल भेज दिया गया । उससे पहले उसे पूछताछ के क्रम में 3 लाख के ठगी के रुपए मे से वह दो मोटरसाइकिल खरीदा था जो एक मोटरसाइकिल डेढ़ लाख का ,तथा दूसरी मोटरसाइकिल ₹50 हजार रुपए का है ,टोटल दो लाख रुपए की दोनों गाड़ी जप्त की गई है ।बाकी आगे की कार्रवाई पुलिस कर रही।वही मझिआंव पुलिस के सहयोग से बिडंडा गांव में जाकर छत्तिस गढ़ की पुलिस पूछताछ की तो पता चला वह युवक पूर्व से ही जालसाज है तथा उसके चार बच्चे,पत्नी भी है ,तथा पिता बाहरी में मजदुरी करता है।इस तरह के हुए खुलासा से यहां लोग सूनकर चौक चौराहों पर चर्चा करते हुए सुने जा रहे हैं।