मझिआंव :
: सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के तहत मझिआंव प्रखंड के रामपुर पंचायत सचिवालय में एवं नगर पंचायत के आमर गांव में आयोजित सरकार आपके द्वार कार्यक्रम का शुभारंभ जिला भूमि संरक्षण पदाधिकारी एवं बीडीओ शतीश भगत , मुखिया कुमारी छाया, एवं बीडीसी के द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रचलित कर किया गया।
इस शिविर में कुल आवेदन 1601मिला जबकि 15 धोती- साड़ी, 10 कंबल, 6 किशोरी समृद्धि बालिका का 20-20 हजार रुपए का प्रशस्ति पत्र, एवं अच्छा लोगों को जॉब कार्ड वितरण किया गया। जिसमे 40 मामले का आंधी स्पॉट निष्पादन किया गया जबकि लंबित 1561 आवेदन रहा। इस दौरान स्वास्थ्य विभाग, मनरेगा योजना, बालिका समृद्धि योजना,पीएचडी विभाग, शिक्षा विभाग ,15 में वित्त विभाग, राजस्व विभाग, सहित दर्जनों स्टाल लगाए गए थे।
वही नगर पंचायत के आमर गांव में भी शिविर कार्यक्रम का आयोजन किया गया था जिसमें कार्यपालक पदाधिकारी शैलेश कुमार के द्वारा दीप प्रचलित कर शुभारंभ किया गया था। सिविल में टोटल 200 आवेदन प्राप्त हुए।
इस मौके पर भूमि संरक्षण पदाधिकारी, बीडीओ शतीश भगत, सीओं रामजी प्रसाद गुप्ता,कार्यपालक पदाधिकारी शैलेश कुमार, जिपस धर्मेंद्र कुमार सिंह,सीआई राम रक्षा सिंह,ऑपरेटर शतीस कुमार सिंह,वसीम अंसारी, वीरेंद्र चौधरी,मुखिया प्रतिनिधि रमेश कुमार पासवान, स्वास्थ्य विभाग के एम पीडब्ल्लू ,पीएच डब्लू राजीव कुमार, एएनएम कुसुम देवी, नपं के नाजिर अमित पाठक, सफाई प्रभारी राकेश श्रीवास्तव, प्रधान सहायक अनुप कुमार तिवारी,सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित थे।