गढ़वा : अग्रवाल परिवार गढ़वा के द्वारा लगातार 17वॉ सप्ताह जरुरत मंदो के बिच भोजन वितरण स्वर्गीय विष्णु नारायण अग्रवाल की पुण्य स्मृति में पत्नी अनिता अग्रवाल, वैभव अग्रवाल, विवेक अग्रवाल, रशिका, श्रुति, अतिक्ष के द्वारा किया गया।
राजीव रंजन अग्रवाल ने बताया की अग्रवाल परिवार के द्वारा रामासाहु उच्च विद्यालय के मैदान में स्थित झुग्गी झोपड़ी में गुजर बसर करने वाले 150 बूढ़ो बच्चों और महिलाओ के बिच खिचड़ी का वितरण किया गया!
संतोष अग्रवाल ने कहा अग्रवाल परिवार हमेशा जरुरत मंदो की सेवा करता है और इसी कड़ी में आज लगातार 17 वॉ सप्ताह ये आयोजन किया गया है जो निरन्तर चलता रहेगा बहुत ख़ुशी होती है जरुरत मंदो को भोजन प्रदान कर उनके चेहरे की ख़ुशी देखकर उन्हें तुरंत भोजन करते देख़कर हमलोगो के द्वारा शादी की सालगिरह , जन्मदिन , पुण्यतिथि आदि के उपलच्छ में इस तरह का आयोजन किया जाता है कार्यक्रम मे राजीव रंजन अग्रवाल, संतोष अग्रवाल , हर्ष अग्रवाल , पुरुषोत्तम अग्रवाल आदि उपस्थित थे