गढ़वा : गढ़वा प्रखंड के डुमरिया बेसिक मिडिल स्कूल में शनिवार को निशुल्क कंप्यूटर लगाया गया। सॉफ्टवेयर इंजीनियर समाजसेवी पंकज तिवारी ने यहाँ कंप्यूटर उपलब्ध कराया है।
इस मौके पर श्री तिवारी ने कहा कि इससे पहले गिजना मिडिल स्कूल सहित कई जगहों पर कंप्यूटर लगाया जा चुका है जहाँ कंप्यूटर की निशुल्क शिक्षा दिया जा रहा है।गढवा ही नहीं बल्कि पलामू में भी गई जगह पर कंप्यूटर शिक्षा के लिए स्कूल में कंप्यूटर उपलब्ध कराया जा चुका है।उन्होंने कहा कि मेरा सिर्फ मिशन है गरीब के बच्चे भी कंप्यूटर पढ़कर एक हुनरमंद बन सके। इसलिए लगातार इस तरह के आयोजन किया जा रहा है।इस मौके पर प्रधानाध्यापक रविंद्र कुमार चौबे सहायक अध्यापक अरुण तिवारी संतोष कुमार तिवारी, दिनेश तिवारी मीना देवी ,सीमा देवी गोपाल तिवारी,गोरख तिवारी आदि लोग उपस्थित थे।