चिनियां : चिनिया थाना क्षेत्र के डोल गांव में शुक्रवार की देर शाम लगभग 8:00 बजे हुए एक मोटरसाइकिल एवं हाईवा की भिड़ंत में दो युवकों की दर्दनाक मौत घटनास्थल पर ही हो गई है ।
मिली जानकारी के अनुसार डोल गांव निवासी महेंद्र सिंह के पुत्र राकेश सिंह, व जितेंद्र सिंह के पुत्र राजा सिंह अपने स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल से घर जा रहे थे कि इसी बीच निर्माणाधीन चिनिया धूरकी मुख्य सड़क में काम कर रही हाईवा से डोल गांव में मोटरसाइकिल की जोरदार टक्कर हो गई जिससे दोनों युवक की दर्दनाक मौत घटनास्थल पर ही हो गई है । सूचना मिलते ही घटना स्थल पर सैकड़ो लोगों का भीड़ जमा हो गई थी तथा मोटरसाइकिल हाईवा के ही पिछले हिस्से में फंसा हुआ था लोगों ने इसकी सूचना चिनिया पुलिस को दे दी है ।