whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27219914
Loading...


स्व प्रशंत सिंह और उनके चार साथियों को दिया गया श्रद्धांजलि

location_on भवनाथपुर access_time 01-Dec-23, 06:22 PM visibility 670
Share



 स्व प्रशंत सिंह और उनके चार साथियों को दिया गया श्रद्धांजलि


प्रथम कुमार चौबे check_circle
संवाददाता



भवनाथपुर : टाउनशिप स्थित भाजपा विधायक भानु प्रताप शाही के आवास सुक्रवार को स्व प्रशांत सिंह उनके उनके चार साथियों के चौथी श्रद्धांजली सभा का आयोजन किया गया। विधायक भानुप्रताप शाही के भांजे एवं उत्तर प्रदेश के नगवा ब्लॉक प्रमुख भाजपा नेता स्व प्रशांत सिंह सीमावर्ती सोनभद्र जिले के शक्ति नगर निवासी चैतन्य गिरी ,बिहार के रोहतास जिले के तिलौथू थाना क्षेत्र के भीसड़ा गांव निवासी उमा सिंह भवनाथपुर थाना क्षेत्र के हरिहरपुर निवासी प्रशांत कुमार उर्फ टिंकू सिंह का चौथी पुण्यतिथि मनाई गई। मौके पर सभी पांचों दिवंगत आत्माओं के छायाचित्रों पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया। सभा को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष ने कहा कि स्व. प्रशांत सिंह एक कुशल संगठनकर्ता, मृदुभाषी व हंसमुख स्वभाव के व्यक्ति थे।
उनकी कमी हम सबो को हमेशा महसूस होता रहेगा। आज वे हमारे बीच नही हैं, लेकिन वे एक एक कार्यकर्ता के दिलो में बसते हैं, परंतु दुःख कितना भी बड़ा क्यों ना हो धैर्य और संतुलन रखिये समय आपको हारने नहीं देगा। वही जवाहर पासवान ने कहा कि प्रशांत सिंह अपने सरल मृदुभाषी व्यवहार के कारण आज भी कार्यकर्ताओं के दिल दिमाग में बसे हुये हैं। विधानसभा प्रभारी भगत दयानन्द यादव ने कहा की प्रशांत सिंह की कुशल रणनीति और बेहतर नेतृत्व ने भवनाथपुर विधानसभा क्षेत्र के बंजर भूमि पर कमल खिला दिया। प्रशांत सिंह और चार साथियों की यादें हमेशा हम सबों के लिये प्रेरणा का काम करते रहेगा। इनके सपनों को हकीकत में बदलने का प्रयास जारी रहेगा। राजीव रंजन तिवारी ने कहा कि मृत्यु सत्य है, और शरीर नश्वर हैं।
यह जानते हुए भी अपनों के जाने का दुःख होता हैं, हमें ईश्वर से प्रार्थना करनी चाहिए कि दिवंगत आत्माओ को शांति और मोक्ष प्रदान करें। प्रशांत बाबू सहित सभी चारों शहीदों के शहादत को पार्टी हमेशा याद रखेगी उन महान सख्शियत के पुण्यतिथि पर भावभीनी श्रद्धांजलि। ईश्वर उन्हें अपने चरणों में स्थान प्रदान करें पुण्यतिथि पर विधायक ने क्षेत्र के हाजारों गरीब असहायों के बीच की कम्बल का वितरण किया। मौके पर अलखनाथ पांडेय, सूरज गुप्ता, बबलू पटवा , मधुलता कुमारी,मनोज पहाड़िया, संजय यादव ,लक्षुमन राम ,इंद्रमणि जयसवाल, मोहन पासवान , बलजीत सोनी ,जोखू सिंह ,शंकर चंद्रवंशी , माथुरा पासवान , विजया लक्ष्मी ,कृष्णा विश्वकर्मा ,जीतेन्द्र दीक्षित ,कुमार कनिष्क , आनंद कुमार ,संजय कस्यकार , विकाश स्वदेशी ,दिलीप यादव, प्रताप जायसवाल कन्हाई गुप्ता ,संध्याकर विश्वकर्मा ,संतोष सिंह , विपिन चौबे ,भानु गुप्ता , सुनील सिंह उनके हजारों लोग उपस्थित थें।
कार्यक्रम की अध्यक्षता भवनाथपुर के मंडल अध्यक्ष सोनाकिशोर यादव एवं संचालन लक्षुमन राम ने किया।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play