whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27218930
Loading...


खबर माझिआंव से

location_on मझिआंव access_time 01-Dec-23, 06:17 PM visibility 673
Share



खबर माझिआंव से


सरिता रानी check_circle
संवाददाता



मझिआंव : बिजली पोल तोड़ा ,54हजार की हुई छती: प्राथमिकी दर्ज: थाना क्षेत्र के मझिआंव सुंडीपुर मेन रोड के नगर पंचायत के बैलगाड़ी घाट पहुंच पथ कोयल नदी के तट पर अज्ञात शरारती तत्वों के द्वारा बिजली के गड़ा हुआ 7 सीमेंटेड पोल को बुरी तरह से क्षतिग्रस्त कर दिया गया। जिसे झारखंड सरकार के विद्युत विभाग को 54 हजार रुपए की छती बताया गया है। जिसकी प्राथमिक की दर्ज कनीय अभियंता कमल कुमार के द्वारा थाना में अज्ञात लोगों पर केस कांड संख्या 146/23के तहत कराई गई है । दिए गए आवेदन में लिखा गया है कि 29 नवंबर के रात्रि में बैलगाड़ी घाट जो मेंन रोड से पहुंच पथ कोयल नदी तट गड़ा गया 10 सीमेंटेड पोल गाड़ा गया था ,जिसमें से 7 पोल को अज्ञात शरारती तत्वों के द्वारा उसे बुरी तरह से तोड़ दिया गया है।
साथ ही कनीय अभियंता कमल के द्वारा यह भी लिखा गया है कि जुलाई माह में पोल गाड़ने के दौरान मझिआंव खुर्द गांव के दर्जनों लोगों के द्वारा यह कहते हुए पोल गाड़ने एवं तार को अवतार बिछाने का विरोध किया था , ग्रामीणों का विरोध था कि जिस स्थान पर बिजली का पोल गाड़ा जा रहा है वह जगह वे सभी का निजी ,रैयती जमीन है,किसी भी किमत पर पोल नहीं गाड़ने देंगे।उसके लिए 26 जुलाई को गढ़वा कार्यपालक अभियंता प्रथम के द्वारा मजिस्ट्रेट नियुक्त करते हुए अंचल के सरकारी अमीन राजा राम मेहता एवं अंचल निरीक्षक राम रक्षा सिंह के द्वारा मापी कराई गई थी, जो सभी पोल सरकारी जमीन में गड़े होने की लिखित रिपोर्ट उक्त दोनों के द्वारा दिया गया था। परंतु दोबारा कार्य को शुरू करने से पहले ही अज्ञात शरारती तत्वों के द्वारा पोल को क्षतिग्रस्त कर दिया गया जिससे विद्युत विभाग झारखंड सरकार को लगभग 54 हजार रुपए की छती बताया गया है।
इधर इस संबंध में प्राथमिक की दर्ज कर पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। मदरसा में हाजी असफांक ने छात्रों के बीच एक दर्जन कंबल का किया वितरण: प्रखंड क्षेत्र के चंदना गांव निवासी सह हाजी अशफाक खान के द्वारा कामत आवासीय मदरसा में छात्रों के बीच डबल बेड के लगभग एक दर्जन कंबल का वितरण किया। वितरण के दौरान उन्होंने कहा कि इस मदरसा में काफी दूर -दराज से छात्र अध्ययन करने आए हैं,तथा वे सभी यही रहकर आवासीय मदरसा में तामिला लेते हैं ,जिन्हें ठंड को देखते हुए उन्होंने छात्र हित में कंबल का वितरण किया। इस दौरान मदरसा के हेड मौलवी सफीर कारी अहमद ने बताया कि इस तरह का कार्य करना सबाब का कार्य है, तथा इस कार्य के लिए हाजी अशफाक खान को काफी प्रशंसा करते हुए हेड मौलवी श्री कारी साहस ने कहा कि आज तक किसी ने ऐसा सबाब का कार्य नहीं किया था ,इन्होंने ऐसा कार्य किया जो काफी काबिले तारीफ है।
इस मौके पर मदरसा के हेड मौलबी कारी सफीर अहमद साहब के अलावे मौलाना एजाज ,मौलाना शाहिद ,मौलाना मतलुब, मौलाना अता के अलावे समाजसेवी शाहबाज खान ,करमडीह पंचायत के पंचायत समिति सदस्य प्रतिनिधि मसीहुद्दीन खान सहित काफी संख्या में मदरसा के छात्र उपस्थित थे। सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के तहत बरडीहा पंचायत के हाई स्कूल खेल के मैदान में शुक्रवार को कार्य क्रम का आयोजन किया गया। जिसमें डीआरडीए निदेशक दिनेश सुरीन, जिपस अर्चना प्रकाश, प्रमुख सुनिता देवी, मुखिया सरोज देवी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर कार्य -कर्म का उद्घाटन किया गया। इस शिविर में कुल आवेदन 1119 मिला। जिसमें 139 आवेदनों पर स्थल पर ही ऑनलाइन निष्पादन किया गया ‌।
तथा लंबित 980 आवेदन रहा । तथा 50 आयुष्मान कार्ड का वितरण किया गया ,14 कंबल, 18 धोती साड़ी का वितरण किया गया। इस दौरान स्वास्थ्य विभाग, मनरेगा योजना, बालिका समृद्धि योजना,पीएचडी विभाग, शिक्षा विभाग ,15 में वित्त विभाग, राजस्व विभाग, सहित दर्जनों स्टाल लगाए गए थे। इस मौके पर प्रधान सहायक नारेंद्र कुमार, पंचायत सचिव ललन बैठा, राजकुमार ,नाजीर सुरेश चरगट,अंचल निरीक्षक राजकुमार साहू ,ऑपरेटर श्याम कांत विश्वकर्मा ,अशोक चौधरी, कुंदन दुबे ,आनंद कुमार, मुखिया प्रतिनिधि वशिष्ठ पासवान, प्रमुख प्रतिनिधि ललन यादव,के अलावे राजद प्रखंड अध्यक्ष नवल किशोर यादव सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित थे।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play