whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27217672
Loading...


मुख्यमंत्री ने 2019 में पेशका को प्रखंड बनाने की घोषणा की थी, चार साल सरकार चलाने के बाद वे अपना वादा भूल गए:गिरनाथ सिंह

location_on गढ़वा access_time 01-Dec-23, 05:59 PM visibility 670
Share



मुख्यमंत्री ने  2019 में पेशका को प्रखंड बनाने की घोषणा की थी, चार साल सरकार चलाने के बाद वे अपना वादा भूल गए:गिरनाथ सिंह


संजय कुमार यादव check_circle
संवाददाता



गढ़वा : मुख्यमंत्री के गढ़वा आगमन पर जिला वासियों को काफी उम्मीद थी। लेकिन लोगों को निराशा ही हाथ लगी। जिस पेशका गांव के जिस धरती पर खड़े होकर मुख्यमंत्री ने सभा को संबोधित किया। उसी धरती पर उन्होंने वर्ष 2019 में पेशका को प्रखंड बनाने की घोषणा की थी। लेकिन चार साल सरकार चलाने के बाद वे अपना वादा भूल गए। उक्त बातें झारखंड सरकार के पूर्व मंत्री सह भाजपा नेता गिरनाथ सिंह ने एक प्रेस वार्ता में कही। गिरिनाथ सिंह ने कहा कि वर्ष 2019 में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने पेशका को प्रखंड बनाने की घोषणा किए थे। इसके अलावे ओखरगड़ा को भी प्रखंड बनाया जाना था। लेकिन झूठ की बुनियाद पर खड़ी सरकार ने फिर एक बार लोगों को छलने का काम किया है।
यह जनता का अपमान है। और इसे जनता बर्दाश्त नहीं करेगी। उन्होंने कहा कि पेशका को प्रखंड बनाने की मांग को लेकर पेशका निवासी डॉक्टर विश्वनाथ ठाकुर का नेतृत्व में पेसका प्रखंड बनाओ संघर्ष समिति के बैनर तले आंदोलन किया जाएगा। वहीं ओखरगड़ा में गंगा प्रसाद अग्रवाल के नेतृत्व में ओखरगड़ा प्रखंड बनाओ संघर्ष समिति भी आंदोलन में शामिल होगी। गिरिनाथ सिंह ने कहा कि बेरोजगार युवकों को नौकरी देने का वादा भी फेल हो गया। बेरोजगारों को रोजगारी भत्ता देने का वादा भी उन्हें याद नहीं है। इसी सरकार ने पेट्रोल देने का भी वादा किया था। वह भी नदारत हो गया। अब चुनाव आया है तो सरकार पैंतरा बदल रही है। और नया-नया शिगुफा छोड़ रही है। लेकिन गढ़वा की जनता यह सब जान चुकी है।
और आने वाले चुनाव में इसका करारा जवाब मिलेगा। उन्होंने कहा कि हेमंत सरकार में भ्रष्टाचार चरम पर है चपरासी से लेकर अधिकारी तक भ्रष्टाचार में डूबे हुए हैं। बिना पैसे का कोई भी काम नहीं होता है। उन्होंने कहा कि झारखंड में भ्रष्टाचार शिष्टाचार में बदल गई है। गिरिनाथ सिंह ने कहा कि बालू की किल्लत पूरे गढ़वा जिला में है। लेकिन सरकार इस पर नहीं बोल रही है। श्री बंशीधर नगर में 8000 ट्रैक्टर बालू मिल रहे हैं। उन्होंने कहा कि सरकार अबुआ आवास का ढिंढोरा पीट रही है लेकिन बिना बालू का अबूआ आवास कैसे पूरा होगा। जिले का 90 फ़ीसदी से ऊपर की विकास योजनाएं बालू के अभाव में बंद हो गई है। और सरकार विकास की बातें कर रही है। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन को वे 15 दोनों का समय देते हैं।
अगर 15 दिसंबर तक स्थाई रूप से गढ़वा के लोगों को बालू नहीं मिलेगा तो पूरे जिला में बालू को लेकर उग्र आंदोलन किया जाएगा। और इसकी जिम्मेदारी और जवाबदेही सरकार की होगी। बालू के मामले में सरकार जनता को चोर बता रही है। लोग घर के इस्तेमाल के लिए भी बालू नहीं ला पा रहे हैं। पूरे जिला में सैकड़ो ट्रैक्टर को जब्त करके थाने में लगा दिया गया है। बेरोजगार युवा कार्यालय का चक्कर लगा रहे हैं। प्रेस वार्ता में भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष गिरिंद्रनाथ पांडेय, अरविंद मिश्रा एवं संजय कांस्यकार उपस्थित थे।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play