गढ़वा : पेशका गांव में गुरुवार को आयोजित मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में ड्यूटी में तैनात आइआरबी का जवान संतोष साव अचानक बेहोश होकर गिर पड़ा। तब वहां मौजूद पुलिसकर्मियों ने संतोष साव को उठा कर भीड़ से बाहर लाए।
इसके पश्चात पीसीआर वैन से उसे सदर अस्पताल में लाकर भर्ती कराया गया। सदर अस्पताल में इलाजरत संतोष साव की स्थिति में सुधार हो रहा है। सदर अस्पताल में इलाजरत संतोष साव ने बताया कि पेशका में मुख्यमंत्री के कार्यकम में ड्यूटी के दौरान उसे अांखों के आगे अंधेरा छाने जैसा महसूस हुआ। इसके बाद क्या हुआ, उसे पता नहीं है। कुछ देर में ही उसे होश आ गया। अब वह बेहतर महसूस कर रहा है।