whatshot Developed by O2OSELL.COM favorite 28159399 readers visited
Loading...

Advertisement

देश में बेरोजगारी तेजी से बढ़ रही है,हम युवाओं को हुनरमंद कर रहे हैं, ताकि रोजगार मिल सके: हेमंत सोरेन

location_on गढ़वा access_time 30-Nov-23, 04:52 PM visibility 682
Share



देश में बेरोजगारी तेजी से बढ़ रही है,हम युवाओं को हुनरमंद कर रहे हैं, ताकि रोजगार मिल सके: हेमंत सोरेन


पवन कुमार उपाध्याय check_circle
संवाददाता



गढ़वा : देश की अर्थव्यवस्था पैर पर नहीं बल्कि सर के बल पर खड़ी है जिससे बेरोजगारी तेजी से बढ़ रही है। केन्द्र सरकार ने सेना बैंक रेलवे जो नौकरी के क्षेत्र थे उसे बर्बाद कर दिया है ।उक्त बातें आज गढ़वा जिले के मेराल प्रखंड के पेस्का गांव में आयोजित आपकी योजना आपकी सरकार आपकी द्वारा कार्यक्रम के तहत मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहीं। मुख्यमंत्री श्री सोरेन ने यहां 218 लाख 86 करोड़ रुपए की योजना का उद्घाटन शिलान्यास एवं परिसंपत्ति का वितरण किया तथा 18 लोगों को नियुक्ति पत्र भी वितरित किया। इस मौके पर मुख्यमंत्री श्री सोरेन ने कहा कि की पहले गांव युऐ थोड़ी पढ़ाई कर सेना में भर्ती हो जाया करते थे ।उससे ज्यादा पढ़कर बैंकों तथा रेलवे में नौकरी प्राप्त करते थे।
Advertisement
मगर वर्तमान में केंद्र सरकार ने सेवा के क्षेत्र में अग्नि वीर जैसी नियुक्ति लाकर 4 साल के बाद युवाओं को सड़क पर फेंक देने की नीति अपनाई है। वहीं रेलवे को बेच दिया है पुरानी ट्रेनों को औरतों की तरह ब्यूटी पार्लर में चेहरा चमका कर बुलेट ट्रेन का नाम दे दिया है। उन्होंने कहा कि चार बैंक मिलकर एक बैंक कर दिया है । जिंससे रेलवे तथा बैंकिंग के क्षेत्र में अब बेरोजगारों को रोजगार नहीं मिल पाएगा । उन्होंने कहा कि हम लोगों ने 32 के खतियान के आधार पर स्थानीय नीति के आधार पर नौकरी देने का योजना बनाया ।मगर इसे भी साजिश के तहत फेल कर दिया गया ।अब दूसरे रास्ते से रोजगार दे रहे हैं ।उन्होंने कहा कि ऐसी स्थिति में हमने युवाओं को हुनरमंद करने के लिए मुफ्त में प्रशिक्षण दे रहे हैं ताकि हुनरमंद होकर वह नौकरी प्राप्त करें ।
Advertisement
मुख्यमंत्री ने कहा कि दरअसल भाजपा उन्हें सहयोग करने के वजाय हर कदम पर असहयोग कर रही है । साजिश के तहत आरक्षण को पिछड़े वर्ग के लिए घटकर 14% कर दिया गया था उसे 27% करने का प्रस्ताव विधानसभा से पारित कराकर मेरी सरकार ने भेजा है मगर इसे भी साजिश के तहत लागू होने नहीं दिया गया। उन्होंने कहा कि पहली बार किसानों की भलाई के लिए कृषि पदाधिकारी का झारखंड में नियुक्ति किया। उन्होंने कहा कि अब वह 15000 गांवों को बस सुविधा से जोड़ने की योजना बना रहे हैं। जिसमें गरीब महिलाएं एवं छात्र छात्राएं निशुल्क यात्रा कर पाएंगे पूरे कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री के निशाने पर केंद्र की भाजपा सरकार थी। इस दौरान उन्होंने कहा कि उन्होंने आदिवासियों के लिए धर्म कोड की मांग किया था।
Advertisement
मगर जब चुनाव नजदीक आ गया है तो धर्म कोड न देकर भाजपा के लोग आदिवासी दिवस पर बिरसा मुंडा को याद करने का नाटक कर रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि दरअसल खनिज संपदा से भरे पूरे झारखंड राज्य पर बड़े-बड़े व्यवसायों की गिद्ध दृष्टि लूटने के लिए लगी हुई है। उन्हें उन्होंने कहा कि 40 साल झारखंड को अलग राज्य बनाने में लग गया तथा 20 साल सत्ता प्राप्त करने में करने उन्होंने कहा कि हमें चौपट झारखंड की सत्ता मिला है। जिसे हम ठीक-ठाक कर रहे हैं। कार्यक्रम में झारखंड सरकार के कृषि एवं पशुपालन मंत्री बादल पत्रलेख ,श्रम नियोजन मंत्री सत्यानंद भोक्ता ,स्थानीय विधायक व पेयजल स्वच्छता मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर भी मौजूद थे। मंत्री ने इस दौरान 218 करोड़ 86 लख रुपए की लागत से निर्मित योजना का उद्घाटन शिलान्यास वी परिसंपत्तियों का भी वितरण किया जिसमें उन्होंने 109 योजना का ऑनलाइन शिलान्यास 1146 योजना का उद्घाटन 676 लोगों के बीच परिसंपत्ति का वितरण 18 लोगों के बीच नियुक्ति पत्र भी वितरित किया।
Advertisement
आगमन पर यहां जिला प्रशासन की ओर से मुख्यमंत्री का भव्य स्वागत किया गया स्वागत के दौरान आदिवासी नृत्य की मनमोहक छटा प्रस्तुत किया गया।
Advertisement
Advertisement


Advertisement
Advertisement


Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
पर्यावरण हितैषी सामग्रियों से ही बनें पूजा की प्रतिमाएँ : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-26, 11:43 AM

#3
51वें साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा-पाठ में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

location_on गढ़वा
access_time 23-Sep-26, 04:22 PM

#4
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM

#5
सफलता पाने के लिए मेहनत, धैर्य और समर्पण की होती है आवश्यकता : छाया

location_on गढ़वा
access_time 28-Apr-25, 05:01 PM


Latest News

51वें साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा-पाठ में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

location_on गढ़वा
access_time 23-Sep-26, 04:22 PM

श्रीजानकी बाग में आज होगा 51वाँ श्रीहनुमान चालीसा-पाठ और आध्यात्मिक-सांस्कृतिक चर्चा भी

location_on गढ़वा
access_time 22-Sep-26, 03:57 PM

पर्यावरण हितैषी सामग्रियों से ही बनें पूजा की प्रतिमाएँ : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-26, 11:43 AM

प्रथम भारतीय स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानियों को सादर समर्पित तिलक करो इस मिट्टी से... कार्यक्रम सम्पन्न

location_on गढ़वा
access_time 13-May-26, 11:02 AM

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play