whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27218957
Loading...


आपकी योजना, आपकी सरकार, आपके द्वार कार्यक्रम से अंतिम पंक्ति के लोगों को भी मिलेगा लाभ : मंत्री मिथिलेश

location_on गढ़वा access_time 27-Nov-23, 06:06 PM visibility 690
Share



आपकी योजना, आपकी सरकार, आपके द्वार कार्यक्रम से अंतिम पंक्ति के लोगों को भी मिलेगा लाभ : मंत्री मिथिलेश


पवन कुमार उपाध्याय check_circle
संवाददाता



गढ़वा : आपकी योजना, आपकी सरकार, आपके द्वार कार्यक्रम के तहत प्रदेश के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन 30 नवंबर को गढ़वा आ रहे हैं। मुख्यमंत्री के आगमन की तैयारी काफी जोर से चल रही है। इस निमित गढ़वा विधायक झारखंड सरकार के पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर ने सोमवार को अपने आवास पर कार्यकर्ताओं के साथ बैठक आयोजित कर मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को सफल बनाने का मंत्र दिया। इस संबंध में मंत्री ने सभी कार्यकर्ताओं को कई आवश्यक दिशा निर्देश दिया। मंत्री श्री ठाकुर ने कहा के जिले के सभी 189 पंचायतों से काफी संख्या में कार्यकर्ता, आसपास के क्षेत्रों से अधिक से अधिक कार्यकर्ता एवं प्रबुद्ध जनों को शामिल किया जाना है।
साथ ही महागठबंधन के सभी सभी दलों के नेता एवं कार्यकर्ता भी कार्यक्रम में शामिल होंगे। मंत्री ने कहा कि आपकी योजना, आपकी सरकार, आपके द्वारा झारखंड सरकार की बहुत ही महत्वाकांक्षी योजना है। इस योजना से राज्य के अंतिम पंक्ति के प्रत्येक लोगों को सरकारी योजनाओं का सीधा लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र के लोग अपने हक अधिकार के लिए उचित स्थान तक नहीं पहुंच पाते हैं। ऐसी स्थिति में दबे, कुचले, वंचित एवं पिछड़े सभी वर्गों के लोगों को उनका हक एवं अधिकार उन्हें पूरी तरह से मिल सके, सभी सरकारी योजनाओं की जानकारी उन्हें हो इसके लिए यह कार्यक्रम चलाया जा रहा है। मंत्री श्री ठाकुर ने कहा के मुख्यमंत्री ने काफी दूरदर्शी सोच के साथ इस योजना को शुरू किया है।
इसका लाभ लोगों को मिल भी रहा है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं, आम जनों एवं महागठबंधन के सभी दलों के नेता एवं कार्यकर्ताओं से मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की है। बैठक में मुख्य रूप से भवनाथपुर के पूर्व विधायक अनंत प्रताप देव, जिला बीस सूत्री उपाध्यक्ष नितेश सिंह, झामुमो के केंद्रीय प्रवक्ता धीरज दुबे, जिला अध्यक्ष तनवीर आलम, सचिव मनोज ठाकुर, ताहिर अंसारी, शरीफ अंसारी, फुजैल अहमद, नसीम अख्तर, कंचन साहू, नवीन तिवारी, दिलीप गुप्ता, राजकिशोर यादव, अरविंद यादव, करीब अंसारी, चंदा देवी, अंतु दास, चंदन पासवान, नीरज तिवारी सहित काफी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play