whatshot Developed by O2OSELL.COM favorite 28164382 readers visited
Loading...

Advertisement

वालीबाल इंटर जिला प्रतियोगिता का बालक वर्ग में धनबाद एवं बालिका वर्ग में गोड्डा की टीम बना चैंपियन

location_on गढ़वा access_time 27-Nov-23, 04:53 PM visibility 682
Share



 वालीबाल इंटर जिला प्रतियोगिता का बालक वर्ग में धनबाद एवं बालिका वर्ग में गोड्डा की टीम बना चैंपियन


संजय कुमार यादव check_circle
संवाददाता



गढ़वा : झारखंड वालीबाल संघ के तत्वाधान में गढ़वा जिला द्वारा आयोजित में 16वां राज्य स्तरीय अंतर जिला बालक बालिका वॉलीबॉल प्रतियोगिता का समापन रविवार को किया गया। 5 दिनों तक चले इस प्रतियोगिता का समापन मैच में बालक वर्ग के मैच में धनबाद की टीम 3-0 ने हजारीबाग की टीम को परास्त कर ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। जबकि तीसरे स्थान के लिए गढ़वा एवं रांची के बीच मैच खेला गया। जिसमें गढ़वा की टीम ने रांची की टीम को हराकर तीसरा स्थान पर काबिज रहा है ।गढ़वा की टीम 2-1 से रांची की टीम को पराजित किया. बालिका वर्ग के फाइनल मैच में गोड्डा एवं पश्चिमी सिंहभूम के बीच खेला गया जिसमें गोड्डा के टीम 3-0 से विजई रहा. बालिका वर्ग के तीसरा स्थान के मैच के लिए रामगढ़ एवं गुमला के बीच प्रतियोगिता आयोजित किया गया जिसमें रामगढ़ की टीम 3-0 से विजई रही .समापन समारोह के मुख्य अतिथि पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर ने विजेता एवं उपविजेता टीम को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया।
Advertisement
सभी ऑफिशियल को भी संघ के द्वारा अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया। इसके साथ ही सभी खिलाड़ियों को भी व्यक्तिगत पुरस्कार दिया गया। इस मौके पर मुख्य अतिथि मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर ने कहा कि इस तरह का आयोजन से खिलाड़ियों को एक अच्छा अवसर मिलता है। जिससे कि वे अपने प्रतिभा को निखार सके उन्होंने कहा कि इससे पहले भी यहाँ राज्य स्तरीय कई प्रतियोगिता आयोजित कराए जा चुके है।जिसमें एथेलेटिक्स,फुटबॉल, साइकिलिंग एवं वॉलीबॉल आयोजित कराई जा चुकी है। उन्होंने कहा कि आने वाला समय में गढ़वा में खेल महोत्सव भी आयोजित कराया जाएगा। जिसमें सभी खेलों को शामिल कराया जाएगा ।उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजन से खिलाड़ियों को अपने प्रतिभा निखारने का एक मंच संघ के द्वारा प्रदान किया जाता है।
Advertisement
जिसमें वह अपने प्रतिभा को निखार सके ।आज खेल के क्षेत्र में करियर की अपार संभावनाएं है। कोई भी खिलाड़ी मेहनत करके अपना कैरियर बन सकता। इस क्षेत्र में पैसे के साथ-साथ शोहरत भी मिलती है। आयोजन समिति के अध्यक्ष उप विकास आयुक्त राजेश कुमार राय ने कहा कि इस तरह का आयोजन से खिलाड़ियों के अंदर छुपी प्रतिभा निकलकर सामने आती है ।खिलाड़ी को खेल भावना से खेल को खेलनी चाहिए। सभी के सहभागिता से इस तरह के बड़ा आयोजन गढवा में सफलतापूर्वक संपन्न कराया जा सका है । झारखंड वालीबाल संघ के महासचिव शेखर बॉस ने कहा कि गढ़वा में यह आयोजन सफलतापूर्वक संपन् कराया जा सका है इसमें सभी की सहभागिता रही है सभी लोग इसके लिए धन्यवाद के पात्र है जो इस आयोजन में प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से अपनी सहभागिता निभाया है।
Advertisement
आयोजन समिति के लोगों का प्रशंसा करते हुए कहा कि इतनी शांति व्यवस्था के बीच आयोजन संपन्न कराया जाना बहुत प्रसंसनीय है इसमें सभी लोगों ने कड़ी मेहनत की है।आगे भी इस तरह के आयोजन के लिए संघ तत्पर रहेगी ऐसी मेरी आशा है ।संघ के सचिव ओमप्रकाश तिवारी ने धन्यवाद ज्ञापन करते हुए कहा कि सभी लोगों के प्रयास से ही इस तरह के आयोजन सफलतापूर्वक समपन्न कराया जा सका है।उन्होंने इसके लिए सभी लोगों को अपनेधन्यवाद ज्ञापित किया ।आयोजन को सफल बनाने में अपना समय देने वालों को धन्यवाद एवं आभार वयक्त किया। इस मौके पर जिला वीसूत्री उपाध्यक्ष नितेश सिंह, संघ के अध्यक्ष आनंद प्रकाश दुबे ,कार्यकारी अध्यक्ष नवीन कुमार पाठक,वरीय उपाध्यक्ष अशोक कुमार गुप्ता, कोषाध्यक्ष प्रणव कुमार ,रजनीश दुबे,पंकज दुबे ,झामुमो के जिला अध्यक्ष तनवीर आलम, कांग्रेस के जिला अध्यक्ष ओबैदुल्लाह हक अंसारी, झामुमो के केंद्रीय प्रवक्ता धीरज दुबे, नगर परिषद विधायक प्रतिनिधि जितेंद्र सिन्हा, खेल प्रतिनिधि ओम प्रकाश गुप्ता, मुखिया नारद तिवारी ,झामुमो प्रखंड अध्यक्ष फुजैल अहमद ,संघ के उपाध्यक्ष विवेक तिवारी, कमलेश पांडेय ,ओमप्रकाश चौबे,गौरव सिन्हा, नीरज सिन्हा, पंकज सिन्हा,विशाल पांडेय, पंकज मिश्रा, श्याम नारायण पांडेय, अरविंद दुबे, संजीव पांडेय ,पंकज सिंह, अंकेश नारायण, विकास तिवारी,प्रशांत ओझा, समर रजा, अंशु दुबे , रवि, बबलू ,सन्नी,सुमित मिश्रा, राजा सिंह सहित कई लोग उपस्थित थे।
Advertisement
Advertisement


Advertisement
Advertisement


Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
पर्यावरण हितैषी सामग्रियों से ही बनें पूजा की प्रतिमाएँ : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-26, 11:43 AM

#3
51वें साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा-पाठ में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

location_on गढ़वा
access_time 23-Sep-26, 04:22 PM

#4
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM

#5
सफलता पाने के लिए मेहनत, धैर्य और समर्पण की होती है आवश्यकता : छाया

location_on गढ़वा
access_time 28-Apr-25, 05:01 PM


Latest News

51वें साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा-पाठ में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

location_on गढ़वा
access_time 23-Sep-26, 04:22 PM

श्रीजानकी बाग में आज होगा 51वाँ श्रीहनुमान चालीसा-पाठ और आध्यात्मिक-सांस्कृतिक चर्चा भी

location_on गढ़वा
access_time 22-Sep-26, 03:57 PM

पर्यावरण हितैषी सामग्रियों से ही बनें पूजा की प्रतिमाएँ : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-26, 11:43 AM

प्रथम भारतीय स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानियों को सादर समर्पित तिलक करो इस मिट्टी से... कार्यक्रम सम्पन्न

location_on गढ़वा
access_time 13-May-26, 11:02 AM

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play