whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27247800
Loading...


चौरिया में आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार" कार्यक्रम का आयोजित

location_on खरौंधी access_time 24-Nov-23, 06:42 PM visibility 657
Share



चौरिया में आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार


साधना द्विवेदी check_circle
संवाददाता



खरौंधी : प्रखंड के कूपा पंचायत के चौरिया में शुक्रवार को "आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार" कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसका शुभारंभ बीडीओ रविंद्र कुमार, सीओ सुनील कुमार, बिससूत्री अध्यक्ष राजेश रजक,विधायक प्रतिनिधि विनोद चौधरी, मुखिया प्रमोद राम तथा बीड़ीसी पूर्णिमा देवी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। शिविर में पंचायत के लोगों की विभिन्न समस्याओं के निदान के लिये अलग-अलग स्टॉल लगाकर आवेदन लिया जा रहा था। जिसमें अंचल, बाल विकास परियोजना, शिक्षा विभाग, पेंशन, कल्याण, अबुआ आवास, स्वास्थ्य विभाग, पशु पालन, बिजली विभाग, जेएसएलपीएस, कृषि, श्रम, भूमि सुधार, पेयजल विभाग, सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना सहित कई विभाग के अलग अलग स्टॉल लगाए गये थे।
20 सूत्री अध्यक्ष राजेश कुमार रजक ने लोगों से कहा राज्य सरकार ने प्रखंड के सभी पंचायतो में "आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार" कार्यक्रम का आयोजन कर रही है। ताकि इस कार्यक्रम के माध्यम से सरकार के जन उपयोगी योजनाओं को लोगो तक पहुंचाते हुए लोगो को उसका लाभ देना है। साथ इस कार्यक्रम में आए समस्याओं का समाधान करना भी है। साथ ही कहा सरकार की महत्वकांक्षी योजना में से एक सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना तथा अबुआ आवास है। इसके अलावे ग्रामीणों को मनरेगा योजना, पशुपालन, बिजली विभाग, शिक्षा विभाग, कृषि, भूमि सुधार, पेयजल, कल्याण, राशन कार्ड, पेंशन, बाल विकास आदि योजनाओं की जानकारी देते हुए लाभ लेने की अपील किया है। साथ ही ग्रामीणों को शिविर में लगाये गये विभिन्न विभागों के स्टॉल से लाभ लेने के लिए आग्रह किया।
क्या कहते है ग्रामीण कार्यक्रम में आवेदन देने पहुंचे वृद्ध ग्रामीण नेहाल चंद राम, मनु चौधरी ने बताया कई साल से आवास के लिए मुखिया, ब्लॉक का चक्कर लगा रहे है। जब से राज्य सरकार "सरकार आपके द्वार" कार्यक्रम का आयोजन कर रही है तब से आवेदन दिए लेकिन आवास नही मिला। लोग इसमें आवेदन सिर्फ करते है पदाधिकारी की लापरवाही से लोगो का काम नहीं होता है। इसके नाम पर सिर्फ खाना पूर्ति की जाती है। वही आवास के लिए आवेदन देने आए दिव्यांग हरिचरण यादव तथा दिव्यांग इंद्रदेव साह ने भी ऐसा ही कहा। ''आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार" कार्यक्रम में ग्रामीणों की नही है रुचि कूपा पंचायत के चौरिया में लगे आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम में ग्रामीणों की रुचि नहीं देखी जा रही है।
ग्रामीण इसे सिर्फ छलावा बता रहे हैं, ग्रामीणों ने कहा कि हम सभी लोग कार्यक्रम में तो आए हैं आवेदन भी दिए हैं इससे पूर्व में भी आवेदन दिए थे लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई सिर्फ सरकार के खाना पूर्ति की जा रही है ताकि लोगों को बेवकूफ बनाया जा सके। ग्रामीण कार्यक्रम में स्थल पर रुक नहीं रहे हैं सिर्फ आवेदन देकर अपनी खानापूर्ति करते हुए चले जा रहे हैं जिससे साफ झलकता है कि इस कार्यक्रम से कोई रुचि ग्रामीणों के द्वारा नही लिया जा रहा है। कार्यक्रम में अबुआ आवास योजना के लिये सबसे अधिक 925 आवेदन प्राप्त हुये। वही सभी विभाग को मिलाकर कुल 2346 आवेदन प्राप्त हुये। इस दौरान पूर्व मुखिया शिवकुमार यादव, नाजिर संजय सक्सेना,सीआई मोजिब खान, कर्मचारी अजमेरी अंसारी, बीपीओ कमलेश पासवान, रोजगार सेवक गुलाब पासवान, आनंद गुप्ता, पंचायत सचिव उमेश राम, विनोद पासवान जेएसएलपीएस बीपीएम मोनिका कुमारी, लेखपाल अशानंदन राम, पंचायत, ऑपरेटर मनीष कुमार, सचेत कुमार, बीटीएम संतोष कुमार आदि सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित थे।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play