श्री बंशीधर नगर :नगर पंचायत क्षेत्र के चेचरिया, पूर्णा नगर वार्ड संख्या तीन व चार के ग्रामीणों ने जिले के उपायुक्त को आवेदन देकर राजा पहाड़ी मार्ग में एयरटेल टावर के निकट स्थित पुलिया को बन्द कर, उक्त भूमि पर मकान बनाने का आरोप नगर उंटारी निवासी कृष्णा जायसवाल पर लगाते हुए जांचोपरांत कार्रवाई करने की मांग किया है।
आवेदन में ग्रामीणों ने कहा है कि उक्त पुलिया से आमझरिया डैम, मझिला आहर डैम, घाघरा बावन बिगहवा डैम, कुम्बा डैम व सोनवर्षा दोहर का पानी निकलकर बाँकी नदी में मिल जाता है। उक्त पुलिया 50 वर्ष पूर्व बना हुआ है, जिसे बन्द होने से कई मकान गिरने व क्षतिग्रस्त होने की संभावना बनी हुई है। पानी जमा होने पर बीमारी व महामारी की संभावना हो सकती है।
नगर पंचायत से निर्गत एनओसी में कहा गया है कि पानी की निकासी की व्यवस्था कर ही नीचे छोड़कर मकान बनाना है।इनके द्वारा नगर पंचायत के निर्देश की अनदेखी कर मकान बनाया जा रहा है, जिसके कारण ग्रामीणों में आक्रोश है। इस आशय की प्रति ग्रामीणों ने एसडीओ, अंचलाधिकारी, कार्यपालक पदाधिकारी, नगर पंचायत अध्यक्ष व थाना प्रभारी को भी दिया है।
मांग करने वालो में नंदकिशोर राउत, मनोज राउत, सुभाष हलुवाई, सफतुल खां, शमीम खलीफा, मुनीर खलीफा, इमरान खान, मोख्तार खलीफा, असलम खलीफा, जावेद आलम, जावेद सिद्दीकी सहित अन्य के नाम शामिल है।