whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27254201
Loading...


खबर श्री वंशीधर नगर से

location_on बंशीधर नगर access_time 24-Nov-23, 06:13 PM visibility 696
Share



 खबर श्री वंशीधर नगर से


दिनेश पांडेय check_circle
संवाददाता



बंशीधर नगर : -श्री श्री ठाकुर अनुकुलचंद्र जी के अनुयायियों द्वारा जंगीपुर ग्राम स्थित सत्संग उपासना केंद्र उर्जिपता के प्रांगण में परम पूज्यपाद श्री श्री बड़दा का 113 वां जन्मदिवस बहुत ही धूमधाम के साथ मनाया गया. इस अवसर पर उपासना केंद्र को फूल माला तथा विद्युत झालर से सुसज्जित किया गया था. कार्यक्रम का शुभारंभ शंख ध्वनि, बंदे पुरुषोत्तम ध्वनि के साथ दीप प्रज्वलित कर किया गया.इसके बाद संध्याकालीन विनती प्रार्थना किया गया. प्रार्थना के बाद समवेत नाम, जप,सत्यानु शरण पाठ, नारी नीति का पाठ किया गया.धृति सुंदरलाल, गीता देवी, सतवंती देवी, चंचला गुप्ता के द्वारा भक्तिमूलक भजन प्रस्तुत किया गया.इष्ट चर्चा कार्यक्रम में सत्संगी राजकुमार ने श्री श्री बड़दा के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि श्री श्री बड़दा पितृ भक्त थे. उनका संपूर्ण जीवन मानव कल्याण के लिए ही समर्पित था. ऋत्विक विजय नंदन प्रसाद सिन्हा ने श्री श्री बड़दा के द्वारा दिए गए सभी निर्देशों का पालन करने का सभी से आग्रह किया.उन्होंने श्री श्री बड़दा के द्वारा बताये गये मानव कल्याण हेतु निर्देशों को लेकर कहा कि यदि मनुष्य उषा काल में मंत्र का साधना करें, चलते-फिरते नाम जपा करें एवं समय अनुसार इष्ट के आदेशों का पालन करें,यह सबसे बड़ा तपस्या है. मांसाहारी भोजन, लहसुन, प्याज एवं अन्य सभी मादक पदार्थों का त्याग सभी मनुष्यों को करना चाहिये. मनुष्य को रुपया-पैसा, धन दौलत से दूर रहकर मनुष्य से प्रेम करना चाहिये.ऋत्विक धृति सुंदरलाल ने श्री श्री बड़दा के जीवन का वर्णन किया तथा उन्होंने कहा कि श्री श्री बड़दा अपने पिता श्री के आदेश का पालन करने के लिए हमेशा तत्पर रहते थे.वे मनुष्य के साथ-साथ पशु पक्षी से भी प्रेम करते थे.उन्हें भगवान शिव का आशीर्वाद भी प्राप्त था. श्री श्री बड़दा में भक्त होने का सभी लक्षण मौजूद था. मानव कल्याण करना वह सबसे बड़ा धर्म समझते थे.श्री श्री बड़दा को श्री श्री प्रीत देव कहा गया है. पुरुषोत्तम का पुत्र होना एक गर्व की बात है.जय उद्घोष के साथ सत्संग को विश्राम दिया गया. तत्पश्चात भंडारा के आयोजन में सैकड़ो सत्संगी परिवार ने महाप्रसाद को ग्रहण किया. कार्यक्रम में संजय दा, अजय दा, शक्ति दास सिन्हा,राकेश कुमार, राहुल कुमार, गोविंद रजक,बृजेश तिवारी, अंकित तिवारी, प्रमोद चौबे,दृष्टि,दीप, लक्ष्य, उत्कर्ष, मधु, पूजा देवी ,प्रभादेवी, रीना देवी, आकांक्षा, दीपमाला सहित बड़ी संख्या में सत्संगी उपस्थित थे. प्रखंड के भोजपुर पंचायत में पंचायत सचिवालय के निकट शुक्रवार को आपकी योजना,आपकी सरकार,आपके द्वार कार्यक्रम का आयोजन किया गया.कार्यक्रम का शुभारंभ जिप सदस्य बाला रानी, प्रखंड बीस सूत्री अध्यक्ष शैलेश कुमार चौबे,प्रखंड विकास पदाधिकारी विकास कुमार सिंह,पंचायत के मुखिया ओमप्रकाश उरांव,उप प्रमुख गणेश प्रताप देव ने संयुक्तरूप से दीप प्रज्वलित कर किया.इस अवसर पर बीडीओ विकास कुमार सिंह ने कहा कि सरकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिये पंचायत के लोगों को अब प्रखंड कार्यालय व पदाधिकारियों के पास जाने की जरूरत नही पड़ेगा.सरकार के निर्देशानुसार प्रखंड के प्रत्येक पंचायत में आपकी योजना,आपकी सरकार,आपके द्वार कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है.आप सभी अपनी समस्याओं से सम्बंधित लिखित आवेदन सम्बंधित विभाग के स्टॉल पर दें.यथाशीघ्र आपकी समस्याओं का समाधान करने का प्रयास किया जायेगा. उन्होंने उपस्थित लोगों को सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी विस्तार से दिया.शिविर में सभी विभागों का अलग अलग स्टॉल लगाया गया था.जहां सम्बंधित विभाग के अधिकारी व कर्मी उपस्थित थे. :--आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम में विभिन्न विभागों से सबंधित कुल 1078आवेदन प्राप्त हुये, जिसमे 249आवेदनों का त्वरित निष्पादन कर दिया गया जबकि 829 योजनाएं लंबित रही.जिन विभाग से सबंधित आवेदन प्राप्त हुये उनमें अबुआ आवास योजना के तहत सर्वाधिक 702,आयुष्मान कार्ड के लिये 35, दो आवेदन 15 वें वित्त से,मनरेगा के तहत नये कार्य 2,नया जॉब कार्ड के लिये 44,राशन कार्ड में संशोधन के लिये 6,विद्युत विभाग से सबंधित 2,धोती,साड़ी व लुंगी वितरण 36,कम्बल वितरण 10,सर्वजन पेंशन 14,सावित्री बाई फुले किशोरी संवृद्धि योजना7,किसान क्रेडिट कार्ड योजना 16,आधार पंजीकरण16,मुख्यमंत्री पशुधन योजना36,पेयजल 5,श्रमधन पोर्टल पर पंजीकरण 9,वन विभाग से फसल मुआवजा 18,आजीविका मिशन 35,कल्याण विभाग से 5 ,स्वास्थ्य जांच 65,निर्वाचन 8 व एक अन्य आवेदन प्राप्त हुआ.,प्रखंड विकास पदाधिकारी विकास कुमार सिंह,अंचलाधिकारी सुनील कुमार, प्रखंड बीस सूत्री प्रखंड अध्यक्ष शैलेश कुमार चौबे,जिप सदस्य बाला रानी,उप प्रमुख गणेश प्रताप देव, पंचायत के मुखिया ओमप्रकाश उरांव,बीडीसी पुष्पा देवी,प्रखंड कल्याण पदाधिकारी सोशलिस्ट राम,पंचायत सचिव बिरेन्द्र कुमार सिंह,प्रखंड समन्वयक प्रधानमंत्री आवास योजना स्नेहा सिंह,प्रखंड समन्वयक पंचायती राज कौशल कुमार,प्रखंड कार्यालय सहायक अनिल कुमार सिंह,प्रशांत कुमार,अर्पण कुमार,बीपीओ तहमीना प्रवीण,सीआरपी शक्तिदास सिन्हा,झामुमो अनुमंडल अध्यक्ष मुक्तेश्वर पांडेय,प्रखंड अध्यक्ष अमर राम,अमरनाथ पांडेय,बाल विकास योजना पर्यवेक्षिका दीपा कुमारी,शोभा कुमारी,उषा देवी,अनुज कुमार,आलोक राज,सीएचओ सम्या गुप्ता, ए एन एम सोनी देवी,फूल कुमारी,राजेश कुमार,सुनीता कुमारी,आनन्द विश्वकर्मा, शम्भू राम सहित बड़ी संख्या में पंचायत के महिला पुरूष उपस्थित थे.




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play