whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27277730
Loading...


अबुआ आवास योजना जागरूकता रथ को उपायुक्त ने किया रवाना, डीडीसी ने कार्यशाला में दी जानकारी

location_on गढ़वा access_time 23-Nov-23, 05:37 PM visibility 663
Share



अबुआ आवास योजना जागरूकता रथ को उपायुक्त ने किया रवाना, डीडीसी ने कार्यशाला में दी जानकारी


पवन कुमार उपाध्याय check_circle
संवाददाता



गढ़वा : अबुआ आवास योजना को लेकर आमजनों को जागरूक करने हेतु उपायुक्त ने जागरूकता रथ को हरीझंडी दिखाकर किया रवाना। *समाहरणालय गढ़वा परिसर से आज "अबुआ आवास योजना को लेकर जन जागरूकता रथ को उपायुक्त शेखर जमुआर संग उप विकास आयुक्त राजेश कुमार राय एवं जिला परिषद अध्यक्ष शांति देवी द्वारा संयुक्त रूप से हरीझंडी दिखाकर रवाना किया गया। इस मौके पर सिविल सर्जन डॉ अवधेश सिंह, जिला आपूर्ति पदाधिकारी रामगोपाल पांडेय, जिला जन संपर्क पदाधिकारी साकेत कुमार पांडेय, सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा समेत अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे। जन जागरूकता रथ जिले के सभी प्रखंडों एवं पंचायतों में जाकर आमजनों को अबुआ आवास योजना के प्रति जागरूक करने का कार्य करेगी, जिससे वह अपने निकटतम पंचायत में आयोजित "आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार" कार्यक्रम के शिविरों में जाकर सरकारी योजनाओं का लाभ ले सके।
* *उल्लेखनीय है कि उप विकास आयुक्त राजेश कुमार राय द्वारा पिछले दिनों प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इस संबंध में जानकारी दी गई कि अबुआ आवास योजना राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी योजना हौ। उन्होंने बताया कि "आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार" कार्यक्रम अंतर्गत दिनांक 24.11.2023 से 26.12.2023 तक प्रत्येक पंचायत में आयोजित होने वाली शिविर में योग्य परिवारों से अबुआ आवास योजना के लिए आवेदन प्राप्त किए जाएंगे। योजना का लाभ लेने हेतु योग्य लाभुक आवेदन पत्र पंचायत या प्रखंड कार्यालय से प्राप्त कर सकते है। योग्य परिवार निर्धारित प्रपत्र में आवेदन के साथ आधार कार्ड, बैंक खाता एवं जॉब कार्ड की छाया प्रति समर्पित करेंगे। इस दौरान उन्होंने अबुआ आवास योजना की विशेषताएं बताते हुए कहां कि कच्चा मकान एवं आवास विहिन परिवारों को पक्का आवास का लाभ देने हेतु अबुआ आवास योजना का शुभारंभ झारखंड सरकार द्वारा किया गया है।
इस योजना अंतर्गत न्यूनतम 31 वर्ग मीटर में तीन कमरे एवं स्वच्छ रसोईघर का आवास निर्माण किया जाएगा। योजना अंतर्गत घरों को अनिवार्य रूप से परिवार की महिलाओं के नाम पर पंजीकृत किया जाएगा, महिला की मृत्यु अनुपस्थिति की स्थिति में परिवार के मुखिया के नाम पर आवास पंजीकृत किया जा सकता है। अबुआ आवास योजना के तहत प्रति यूनिट आवास की सहायता राशि ₹2 लाख रुपये होगी। अभिसरण के माध्यम से शौचालय निर्माण का प्रावधान है। साथ ही मनरेगा के तहत अधिकतम 95 मानव दिवस अकुशल मजदूरी भुगतान करने का प्रावधान है। लाभार्थियों को सहायता राशि का भुगतान केवल आधार से जुड़े हुए उनके बैंक खातों में हस्तांतरित किया जाएगा।* *योजना से जुड़े लाभ एवं पात्रता रखने वाले लाभुकों की जानकारी देते हुए बताया कि कच्चे घरों में रहने वाले परिवार, आवास विहीन एवं निराश्रित परिवार, विशेष रूप से कमजोर जनजाति समूह के परिवार प्राकृतिक आपदा के शिकार परिवार, कानूनी तौर पर रिहा किए गए बंधुआ मजदूर, वैसे परिवार जिन्हें राज्य सरकार अथवा केंद्र सरकार द्वारा संचालित आवास योजना तथा प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण, बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर आवास योजना, बिरसा आवास योजना, इंदिरा आवास योजना इत्यादि आवास का लाभ नहीं दिया गया हो वैसे लाभुकों को अबुआ आवास योजना का लाभ दिया जाएगा।
इस आवास योजना का निर्माण लाभार्थी स्वयं अपने परिवार के सदस्यों की सहायता से करेंगे। आवास निर्माण में किसी भी बिचौलियों को शामिल नहीं किया जाएगा और बिचौलिए का प्रवेश पूर्णता निशिद्ध रहेगा।* *योजना के लिए पात्रता नहीं रखने वाले लाभुकों की भी जानकारी दी गई। बताया गया कि वैसे परिवार जिनके पास पूर्व से पक्का मकान अथवा राज्य सरकार या केंद्र सरकार द्वारा संचालित आवास योजना का लाभ ले चुके हैं उन्हें इस योजना का लाभ नहीं दिया जाएगा। साथ हीं वैसे परिवार जिनके पास चार पहिया वाहन है, या मछली पकड़ने वाली नाव रखते हो, वैसे परिवार जिनके पास तीन पहिया या चार पहिया वाले कृषि उपकरण हो, वैसे परिवार जिनका कोई सदस्य सरकारी या अर्ध सरकारी (सेवारत या सेवानिवृत्त) नौकरी में हो, जिस परिवार का कोई सदस्य चुनाव द्वारा जनप्रतिनिधि चयनित किया गया हो, जिस परिवार का कोई सदस्य आयकर दाता हो, जिस परिवार या परिवार का कोई सदस्य व्यावसायिक करदाता हो, वैसे परिवार जिनके पास रेफ्रिजरेटर हो, वैसे परिवार जिनके पास 2.5 एकड़ या ज्यादा सिंचित भूमि न्यूनतम एक सिंचाई उपकरण के साथ हो, वैसे परिवार जिनके पास 5 एकड़ या ज्यादा सिंचित भूमि हो, उन्हें इस योजना का लाभ नहीं दिया जा सकता है।
अबुआ आवास योजना के विषय पर उपायुक्त द्वारा कार्यशाला का आयोजन कर दी गई जानकारी _*अबुआ आवास योजना के विषय पर आज समाहरणालय स्थित सभाकक्ष में कार्यशाला का आयोजन किया गया, जहां उप विकास आयुक्त राजेश कुमार राय द्वारा राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी योजना अबुआ आवास योजना के विषय पर कार्यशाला में उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कई महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। उन्होंने बताया कि "आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार" कार्यक्रम अंतर्गत दिनांक- 24.11.2023 से 26.12.2023 तक प्रत्येक पंचायत में आयोजित होने वाले शिविर में योग्य परिवारों से अबुआ आवास योजना के लिए आवेदन प्राप्त किए जाएंगे। योजना का लाभ लेने हेतु योग्य लाभुक आवेदन पत्र पंचायत या प्रखंड कार्यालय से प्राप्त कर सकते हैं।
योग्य परिवार निर्धारित प्रपत्र में आवेदन के साथ आधार कार्ड, बैंक खाता एवं जॉब कार्ड की छाया प्रति समर्पित करेंगे। इस दौरान उन्होंने अबुआ आवास योजना की विशेषताएं बताते हुए कहा कि कच्चा मकान एवं आवास विहिन परिवारों को पक्का आवास का लाभ देने हेतु अबुआ आवास योजना का शुभारंभ झारखंड सरकार द्वारा किया गया है। इस योजना अंतर्गत न्यूनतम 31 वर्ग मीटर में तीन कमरे एवं स्वच्छ रसोईघर का आवास निर्माण किया जाएगा। योजना अंतर्गत घरों को अनिवार्य रूप से परिवार की महिलाओं के नाम पर पंजीकृत किया जाएगा। महिला की मृत्यु अथवा नहीं होने की स्थिति में परिवार के मुखिया के नाम पर आवास पंजीकृत किया जा सकता है। अबुआ आवास योजना के तहत प्रति यूनिट आवास की सहायता राशि ₹02 लाख रुपये होगी।
अभिसरण के माध्यम से शौचालय निर्माण का प्रावधान है। साथ ही मनरेगा के तहत अधिकतम 95 मानव दिवस अकुशल मजदूरी भुगतान करने का प्रावधान है। लाभार्थियों को सहायता राशि का भुगतान केवल आधार से जुड़े हुए उनके बैंक खातों में हस्तांतरित किया जाएगा।*_ _*कार्यशाला में प्रशिक्षण समन्वयक रानी द्विवेदी ने योजना से जुड़े लाभ एवं पात्रता रखने वाले लाभुकों की जानकारी देते हुए बताया कि कच्चे घरों में रहने वाले परिवार, आवास विहीन एवं निराश्रित परिवार, विशेष रूप से कमजोर जनजाति समूह के परिवार प्राकृतिक आपदा के शिकार परिवार, कानूनी तौर पर रिहा किए गए बंधुआ मजदूर, वैसे परिवार जिन्हें राज्य सरकार अथवा केंद्र सरकार द्वारा संचालित आवास योजना तथा प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण), बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर आवास योजना, बिरसा आवास योजना, इंदिरा आवास योजना इत्यादि का लाभ नहीं दिया गया हो, वैसे लाभुकों को अबुआ आवास योजना का लाभ दिया जाएगा।
इस आवास योजना का निर्माण लाभार्थी स्वयं अपने परिवार के सदस्यों की सहायता से करेंगे। आवास निर्माण में किसी भी बिचौलियों को शामिल नहीं किया जाएगा और बिचौलिए का प्रवेश पूर्णता निशिद्ध रहेगा।*_ _*कार्यशाला में प्रेजेंटेशन के माध्यम से योजना के लिए पात्रता रखने और नहीं रखने वाले लाभुकों की भी जानकारी दी गई। साथ ही सरकार आपके द्वार के अंतर्गत आयोजित शिविरों में अबुआ आवास योजना के तहत विहित प्रपत्र में ही आवेदन प्राप्त करने की बात कही। विहित प्रपत्र में आवेदन भरने एवं उसके जांच करने संबंधी प्रक्रियाओं के संबंध में बताया गया। बताया गया कि वैसे परिवार जिन्हें पूर्व से पक्का मकान अथवा राज्य सरकार या केंद्र सरकार द्वारा संचालित आवास योजना का लाभ मिल चुका हो, उन्हें इस योजना का लाभ नहीं दिया जाएगा।
साथ ही वैसे परिवार जिनके पास चार पहिया वाहन है, या मछली पकड़ने वाली नाव रखते हो, वैसे परिवार जिनके पास तीन पहिया या चार पहिया वाले कृषि उपकरण हो, वैसे परिवार जिनका कोई सदस्य सरकारी या अर्ध सरकारी (सेवारत या सेवानिवृत्त) नौकरी में हो, जिस परिवार का कोई सदस्य चुनाव द्वारा जनप्रतिनिधि चयनित किया गया हो, जिस परिवार का कोई सदस्य आयकर दाता हो, जिस परिवार या परिवार का कोई सदस्य व्यावसायिक करदाता हो, वैसे परिवार जिनके पास रेफ्रिजरेटर हो, वैसे परिवार जिनके पास 2.5 एकड़ या इससे ज्यादा सिंचित भूमि न्यूनतम एक सिंचाई उपकरण के साथ हो, वैसे परिवार जिनके पास 05 एकड़ या ज्यादा सिंचित भूमि हो, उन्हें इस योजना का लाभ नहीं दिया जा सकता है।
*_ _*सरकार आपके द्वार में शिविर के दौरान आमजनों से अबुआ आवास हेतु प्राप्त आवेदनों को पोर्टल पर निश्चित तौर पर अपलोड किये जाने की बात कही गई। उक्त कार्यशाला में उपरोक्त के अलावे जिला परिषद की अध्यक्ष शांति देवी, निदेशक डीआरडीए दिनेश प्रसाद सुरीन, डीएलएओ एज़ाज़ अनवर, अन्य वरीय पदाधिकारी, जिला समन्वयक आवास योजना समेत जेएसएलपीएस के डीपीएम एवं जेएसएलपीएस के प्रखंड स्तर के पदाधिकारी व कर्मी उपस्थितथे।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play