भवनाथपुर :
थाना क्षेत्र के अंतर्गत दीपावली पर्व सम्पन्न होने के बाउजूद जुवारियों का खुमार उतरने के बजाये और बढ़ा हुआ है।जिसको लेकर बड़े पैमाने पर जुवारी विचौलियों के बल पर दिन व रात जगह बदल बदल कर जुवा खेल रहे है ।जिसमे प्रखण्ड अस्तरीय से लेकर शिमा व्रती क्षेत्र यूपी से भी खिलाड़ी जुवा खेलने आ रहे है ।
हालांकि प्रसाशन को इसकी भनक मिल चुकी है जिसमे एक दो बार छापेमारी भी पुलिस के द्वारा किया गया ।परन्तु जुवारियों का इस्पाई नेटवर्क मजबूत होने के कारण सफलता नही मिल पा रही है जबकि विचोलिया प्रसाशन के द्वारा चिन्हित होने के बाउजूद पकड़ से दूर है तो इसमें प्रशाशन के मिलीभगत से इनकार भी नही किया जा सकता है ।विश्वस्त सूत्रों की माने तो लाखों के हो रहे जुवा में विचोलिया द्वारा तीस से चालीस हजार रु नाल के रूप में प्रति दिन निकाला जाता है जीसके एवज में खिलाड़ियों को मांस मछली शराब सिगरेट सभी जुवा अस्थल पर मुहैया कराया जा रहा है ।
जुवा अड़ा प्रतिदिन जगह बदल बदल कर खेला जा रहा जिसमे पंडरिया ,चपरि ,सिंदुरिया, झोपड़ पटी ,टाउनशिप शिंगहिताली ताकि पुलिस के जोखिम से बचा जा सके ।
इस बावत थाना प्रभारी से पूछे जाने पर बताया कि जानकारी नही है अगर ऐसा मामला है तो गस्ती दल को एलर्ट किया जायेगा ।
बताते चलें के दो दिन पूर्व ही श्री बंशीधर नगर क्षेत्र में एक यूपी के खिलाड़ी के द्वारा जीत के बाद अप्राधियी के द्वारा लूट पाट को लेकर जानलेवा हमला किया गया था ।अगर प्रसाशन समय रहते जुवा पर लगाम नही लगती है तो भवनाथपुर में भी श्री बंशीधर नगर की तरह घटना की पुनरविर्ती हो सकती है ।