भवनाथपुर : संवाद सूत्र भवनाथपुर (गढवा ) थाना क्षेत्र के कैलान गांव में लेबर सप्लाई को लेकर हुए विवाद में दो सप्लायरों में जम कर लाठी डण्डे व टांगी के द्वारा मारपीट में दोनों पक्ष से चार लोग घायल हो गए है सभी घायलों को भवनाथपुर सामुदायिक स्वास्थकेन्द्र में प्राथमिक उपचार के लिए भर्ती कराया गया ।
जहां एमपी डब्लू गुप्तेश्वर प्रसाद के द्वारा प्राथमिक उपचार के बाद दो लोंगों को बेहतर ईलाज के लिए गढवा रेफर किया गया है ।इस मामले को लेकर अभी तक दोनों पक्षों के द्वारा थाना में लिखित सिकायत नही की गई है। ।
घटना के बारे में बताया जाता है कि कैलान गांव निवासी मथुरा साह का पुत्र ओमप्रकाष साह गांव मि किसी काम से अपने बाईक से जा रहा था इसी बीच गांव के ही पिंकू साह के द्वारा ओमप्रकाष से विवाद हो गया जहां उसके साथ मारपीट की गई शोर गुल करने पर पिता मथुरा साह अपने पुत्र को बचाने पहुंचा था कि पिंकू साह ,व उसके भाई प्रमोद साह मां सुरजी देवी ने लाठी टांगी से वार कर दिया जिसमें एक पक्ष से मथुरा साह पुत्र ओमप्रकाष व दुसरे पक्ष से पिंकू साह व मां सुरजी देवी घायल हो गए जिनमे मथुरा साह व सुरजी देवी को बेहतर ईलाज के लिए गढवा रेफर कर दिया गया ।
बताते चले कि इन दिनों भवनाथपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्रामीण क्षेत्रो से दिहाड़ी मजदूरों को ज्यादा पैसा का लालच देकर विचौलियों के द्वारा कमीशन पर बाहर कार्य हेतु अवैध रूप से भेजा जा रहा है ।जहां मजदूरों को विचोलिया के द्वारा छह माह या एक साल तक का एडवांस पैसा देकर बाहर ले जाया जा रहा है ।जिसमे कुछ मजदूरों द्वारा दो तीन विचोलिया से पैसा एडवांस के तौर पर ले लिया जा रहा है जो विवाद का कारण है इस तरह के मामले में इसे मानव तस्करी के तरह कार्य किया जा रहा है ।
नियमतः मजदूरों की बाहर कार्य करने के लिए जाने पर सरकार के द्वारा निबंधन कराना है ताकि किसी भी अप्रिय घटना घटने पर मजदूर को उचित लाभ मिल सके ।