भवनाथपुर : भवनाथपुर थाना क्षेत्र के मकरी धनगर डीहा गांव में छठ पर्व की रात्रि हुई चोरी की घटना को लेकर पीड़ित गोरी शंकर यादव के द्वारा थाना में अज्ञात चोरों के विरुद्ध दो लाख दस हजार की कीमत की गहना व पैसा की प्राथमिकी दर्ज कराई गई है ।
पीड़ित ने कहा है कि छठ की रात्रि मेरे व दो भाई रविन्द्र यादव व उपेंद्र यादव के परिवार छठ घाट पर गए थे मै अकेला घर मे सोया था कि रात्रि में अज्ञात चोरों ने चारदीवारी फांद कर घर मे घुस गए व सभी लोंगो का बक्शा अलमीरा तोड़ कर समान की चोरी कर लिया सुबह देखा तो घर के कमरे का ताला टूटा हुआ है इसकी जानकारी गांव वालों दिया ।