सगमा :
आज सगमा प्रखंड के मकड़ी गांव स्थित सर्वेश्वरी आश्रम में पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार चिकित्सा सिविल आयोजित किया गया।इस शिविर में में तीन सौ पचास मरीजों का मुफ्त ईलाज कर दवा उपलब्ध कराया गया । साथ ही नेत्र चिकित्सक के द्वारा जाँच कर चश्मा दिया गया ।
विदित हो कि सगमा प्रखण्ड के मकरी गाँव स्थित सर्वेस्वरी आश्रम के द्वारा मंगलवार को मेगा चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया।जिसमे छतीसगढ़ के मशहूर होमियो पैथ चिकित्सक लाल सिंह लोधी के द्वारा आश्रम में लगे चिकित्सा शिविर में विभिन्न बीमारियों से ग्रसित दो सौ रोगियों की जांच कर उचित दवा के साथ खान पान के संबंध में चित्स्कीय परामर्श दिया गया ।
जबकि उक्त शिविर में उपस्थित नेत्र चिकित्सक डॉ सोनू कुमार के द्वारा नेत्र परीक्षण कर एक शौ पचास लीगो को दवा के साथ चश्मा दिया गया ।
इस शिविर के संचालन में आश्रम से सम्बद्ध छतीशगढ़ वाड्रफ नगर से आए राकेस कुमार सिंह आश्रम के संरक्षक बिहारी राम मंत्री दिलीप राम अजय कुमार अनूप लाल यादव रमेश यादव ललन कुमार मनोज गुप्ता विकास चन्द्र प्रसाद धीरज जयसवाल मोनू यादव का नाम शामिल है ।