whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27274615
Loading...


एक नज़र इधर भी

location_on गढ़वा,नगर ,धुरकी , भवनाथपुर access_time 20-Nov-23, 06:43 PM visibility 701
Share



एक नज़र इधर भी


संजय, दिनेश, गुलाम रब्बानी, प्रथम check_circle
संवाददाता



नूतन टीवी टीम: भवनाथपुर टाउनशिप मुख्य मार्ग स्थित स्थित देवीधाम के समीप छठ पर्व की रात्रि बाईक दुर्घटना में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलो में भवनाथपुर बस्ती निवासी आशु सिंह व हिमांशु सिंह का नाम शामिल है। घायल उक्त दोनों युवको को ईलाज हेतु स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां चिकित्सको के द्वारा प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर ईलाज हेतु सदर अस्पताल गढ़वा रेफर कर दिया गया। घटना के संबंध में बताया जा रहा है, कि उक्त दोनों युवको दुल्हर स्थित छठ घाट से भवनाथपुर आ रहे थे, तभी देवीधाम के समीप स्पीड ब्रेकर पार करने के दौरान उनकी बाईक अनियंत्रित होकर पलट जाने से दोनों युवक गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।
श्री बंशीधर नगर-अनुमंडल मुख्यालय सहित आस पास के क्षेत्रों में उदयीमान भगवान सूर्य को अर्घ्य प्रदान करने के साथ लोक आस्था का महापर्व छठ हर्षोल्लास के साथ शांतिपूर्ण सम्पन्न हो गया.समाचार लिखे जाने तक कहीं से किसी अप्रिय घटना की जानकारी नही है.अनुमंडल मुख्यालय में बांकी नदी के तट पर अवस्थित अति प्राचीन सूर्यमंदिर परिसर स्थित छठ घाट पर बड़ी संख्या छठ व्रतधारियों ने उदयीमान भगवान सूर्य को अर्घ्य प्रदान किया.विभिन्न स्वयं सेवी संगठनों ने व्रतधारियों की सुबिधा के लिये साफ सफाई से लेकर बैठने तक कि व्यवस्था किया था.प्रभात क्लब व नवयुवक क्लब ने व्रतधारियों के स्नान के लिये कृत्रिम झरना लगाया था.प्रभात क्लब द्वारा छठ घाट व परिसर की साफ सफाई के साथ साथ रोशनी व ध्वनि की व्यवस्था किया गया था.क्लब ने सूर्यमंदिर परिसर में ही नियंत्रण कक्ष बनाया था.नवयुवक क्लब द्वारा बालिका उच्च विद्यालय के सामने गली से छठ घाट तक साफ सफाई ,रोशनी व ध्वनि के साथ साथ व्रतधारियों को बैठने की व्यवस्था किया गया था.क्लब ने अपना नियंत्रण कक्ष पंचमुखी शिव मंदिर के निकट बनाया था.जय भामाशाह क्लब द्वारा बस स्टैंड से सब्जी बाजार होते छठ घाट तक सूर्य मंदिर के उत्तर में पूरा साफ सफाई,प्रकाश,ध्वनि के साथ साथ व्रतधारियों को बैठने की व्यवस्था भी किया था.क्लब द्वारा अपने नियंत्रण कक्ष के समीप भव्य भंडारा का आयोजन किया गया था.जय भारत क्लब ने एन एच 75 से नगर पंचायत कार्यालय तक साफ सफाई के साथ साथ प्रकाश व ध्वनि की व्यवस्था किया था.नगर पंचायत कार्यालय के निकट ही क्लब के नियंत्रण कक्ष था वहीं स्वास्थ्य विभाग द्वारा भी शिविर लगाया गया था.फ्रेन्ड्स रॉक ग्रुप ने व्रतधारियों को बैठने के लिये व्यापक इंतजाम किया था.सभी क्लबो के सदस्य पूरे रात छठ परिक्षेत्र में भ्रमण करते दिखे वहीं पुलिस बल जगह जगह मुस्तैद दिखे.राजनीतिक दलों के नेताओ व कार्यकर्ताओं को भी छठ परिक्षेत्र का भ्रमण करते देखा गया. श्री बंशीधर नगर-जय भामाशाह क्लब के तत्वावधान में रविवार की शाम सूर्य मंदिर के निकट भव्य भंडारा का आयोजन किया गया. भंडारा का शुभारंभ मुख्य अतिथि पूर्व विधायक सह झामुमो नेता अनन्त प्रताप देव व क्लब के अध्यक्ष रजनीकांत मधुर उर्फ भोलू ने श्री बंशीधर मंदिर व सूर्य मंदिर मे भोग लगा कर, भंडारा का पूजन कर तथा श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण कर किया. इस अवसर पर पूर्व विधायक अनन्त प्रताप देव ने कहा कि जय भामाशाह क्लब के द्वारा भव्य भंडारा का आयोजन किया गया है ,जो काफी सराहनीय है. उन्होंने कहा कि भंडारा कराना पुण्य का काम है.भंडारे में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया.मौके पर संरक्षक भारत भूषण प्रसाद, कामेश्वर प्रसाद, बिरेन्द्र अग्रहरि, अशोक जायसवाल, बबलू जायसवाल, संजीत कुमार छोटू, पप्पू अनमोल, ओम प्रकाश,विकाश कुमार शालू, आनंद जायसवाल,चंदन गुप्ता ,अध्यक्ष रजनी कांत मधुर ( भोलू) ,सचिव नित्यानंद कुमार, उपाध्यक्ष बबलू केशरी, सूरज कुमार, कोषाध्यक्ष अनिल मेहता, ऋतुराज जायसवाल, दिनेश जायसवाल, दिनेश गुप्ता, आशीष गुप्ता, विनोद कांयकार, अनूप निराला, कमलेश मेहता, मिंटू कुमार, अमित कुमार, बिकु कुमार अमित अग्रहरि, उज्ज्वल रंजन सहित अन्य लोग उपस्थित थे. थाना क्षेत्र के कोलझिकी गांव में सोमवार को 30 वर्षीय राजू चंद्रवंशी कुआं में छलांग लगाकर आत्महत्या कर लिया।
इस संबंध में प्रभारी मुखिया प्रतिनिधि सुरेश भंडारी ने बताया कि राजू चंद्रवंशी मेराल थाना क्षेत्र के गोना बाना गांव का रहने वाला था। पिछले 1 वर्ष से राजू अपने ससुराल कोलझिकी निवासी सुभाष चंद्रवंशी के घर परिवार के साथ रह रहा था। राजू एक कुशल चालक था। पर शराब का अत्यधिक सेवन करता था। बताया जाता है कि पारिवारिक विवाद में शराब पीकर राजू कुएं में छलांग लगाकर आत्महत्या कर लिया। मामले की सूचना पुलिस को दे दी गई है। पुलिस मौके पर पहुंच कुआं से शव निकलवा कर अपने कब्जे में ले लिया है। बंशीधर नगर:- रमना थाने के सिलियाटोंगर गांव के समसुद्दीन अंसारी का कार चुराकर भाग रहा चोर हेन्हो मोड़ पर पकड़ा गया। कार चोर को पुलिस के हवाले कर दिया गया है।
कार चोर ने अपना नाम सूरज कुमार पिता रमेश कुमार ग्राम नौगढ़ जिला चंदौली बताया है। सूरज के अनुसार उसका एक साथी और है जिसका नाम विनय कुमार घर रॉबर्ट्सगंज सोनभद्र है। पुलिस सूरज को लेकर विनय को खोज रही है। समसुद्दीन ने बताया कि दरवाजे पर कार खड़ी थी। घर के लोग पीछे खेत में काम कर रहे थे। काम कर जब दरवाजे पर आए तो देख की कार नहीं है। पता करने पर पता चला कि एक लड़का कार लेकर पश्चिम की ओर गया है। तत्काल हेन्हो मोड़ पर एक पान दुकान वाले को फोन किया। हेन्हो मोड़ पर लोग कार रोक कर चोर को पकड़ लिए। हेन्हो मोड़ पर आया तो देखा कि कार सड़क पर है और चोर को लोग पकड़ कर रखे हैं। तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दिया, पुलिस को पहुंचने पर सूरज को सौंप दिया।
अवैध बालू लदा सात ट्रैक्टर पुलिस ने किया जप्त गढ़वा थाना थाना क्षेत्र के लापो से अवैध बालू लदा ट्रैक्टर को पुलिस ने जप्त किया है जानकारी के अनुसार गुप्त सुचना के आधार पर थाना प्रभारी के के साहू के नेतृत्व में छापेमारी किया गया उस दौरान लापो कोयल नदी में अवैध रूप से बालू लोड कर रहे वाहनों को जप्त किया वही पुलिस को देख चालक और बालू लोड कर रहे मजदूर फरार हो गया उगते सूर्य की अर्घ्य देने के लिए घाटों पर उमड़ी भीड़,थाना प्रभारी ने लिया जायजा धुरकी प्रखंड लोक आस्था के छठ महापर्व भगवान भास्कर को धुरकी प्रखंड के सभी गांवों में छठ पूजा बड़े ही धूमधाम से मनाया गया वही इस छठ महापर्व पर सभी देवी देवताओं को हम लोग विश्वास के साथ पूजा करते हैं परंतु अपनी आंखों से नहीं देख सकते लेकिन भगवान भास्कर सूर्य ऐसे देवता हैं जिनको हम लोग अपनी आंखों से देखते हैं और सभी को अपनी रौशनी से रौशन कर देते हैं ।
छठ महापर्व एक ऐसा पर्व है जोकि 3 दिन से सभी को भक्ति में सराबोर हो जाते हैं वहीं वहीं टाटीदीरी पंचायत के मुखिया सगुनी राम ने प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी सभी छठ व्रतियों को अगरवत्ती माचिस और सहयोग राशि देकर छठ मां से आर्शीवाद लिया वही धुरकी थाना प्रभारी संतोष कुमार रवि ने अपने दल बल के साथ शारदीय छठ पूजा स्थल पर भ्रमण कर छठ मां से विनती किए कि भगवान भास्कर की बुराइयों से लोगों को दुर कर अच्छाइयों की ओर ले जाएं वहीं किसी प्रकार का व्रतियों को दिक्कत न हो इसके लिए पुलिस बल आपके सेवा में तैनात है। इस मौके पर , काभी संख्या में लोग मौजूद थे।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play