गढ़वा : छठ महापर्व को लेकर कन्या विवाह एंड विकास सोसाइटी में छठ घाट जाने वाले रास्ते का साफ सफाई कर, सड़क के दोनो किनारे पर 5 हजार दीप जलाया
कन्या विवाह एंड विकास सोसाइटी संस्था के द्वारा आस्था का महापर्व छठ को लेकर विभिन्न तरह के कार्यक्रम किया। इस कड़ी में संस्था की ओर से रंका मोड़ से छठ घाट तक जाने वाले सड़क को अपने संस्था के सदस्यों एवं पदाधिकारी के द्वारा साफ सफाई कराया गया। इसके बाद छठ वर्ती को किसी भी तरह की परेशानी ना हो जिसे लेकर सड़क पर पानी का भी छिड़काव किया गया। इसके बाद छठ वर्तियो के बीच संस्था के द्वारा पूजा सामग्री, अर्ध्य के लिए दूध का वितरण भी किया गया। अहले सुबह सड़क के दोनों किनारो पर 5 हजार दीप जलाकर आने वाले छठ वर्तियों का स्वागत किया।
इस अवसर पर संस्था के सचिव विकास कुमार माली ने बताया कि कन्या विवाह एंड विकास सोसाइटी संस्था गरीब असहाय कन्याओं की शादी करने के साथ-साथ समाज के विभिन्न तरह के सामाजिक कार्यों में अपना बढ़ चढ़कर हिस्सा लेने का काम करता है। कन्या विवाह एंड विकास सोसाइटी संस्था गरीब बहनों की शादी कराने के अलावा गरीब असहाय बच्चों के बीच पाठ्य सामग्री का वितरण, ठंडा के दिनों में गरीब परिवारों के बीच कंबल का वितरण, कोरोना काल में गरीब असहाय लोगों के बीच राशन व मास्क सैनिटाइजर का वितरण, नाश्ता का पैकेट का वितरण सहित विभिन्न तरह का कार्य संस्था के द्वारा किया जाता है। संस्था के द्वारा सभी समुदाय के त्योहारों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने का काम करता है।
उन्होंने कहा कि कन्या विवाह एंड विकास सोसाइटी संस्था के द्वारा आगामी 6 दिसंबर को गढ़वा जिले के टाउन हॉल के मैदान में 101 असहाय गरीब कन्याओं की शादी का आयोजन कर रही है। वैसे लोग जो अपनी पुत्री का शादी करने में असमर्थ हैं। वह कन्या विवाह एंड विकास सोसाइटी संस्था के कार्यालय में आकर संपर्क कर सकते हैं। उनकी शादी करने से लेकर विदाई करने तक जिम्मेदारी संस्था उठेगी। सड़क की साफ सफाई और दीप जलाने के अवसर पर उपस्थित हसीबुल्लाह अंसारी, अयूब खान, रामजी पासवान, विभूति पांडे, राजा कुमार, टिंकू तिवारी, राकेश कुमार अमानत खान, आसिफ खान, रमजान हासमी, सतेंद्र कुमार सहित संस्था के आदि लोग उपस्थित थे।