रमना : उदीयमान सूर्य को अर्ध्य अर्पित करने के साथ ही लोक आस्था का महापर्व छठ प्रखण्ड मे हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न हो गया।
छठ महापर्व को लेकर मड़वनिया के लौंगा पुल स्थित मुख्य छठ घाट को आकर्षक तरीके से सजाया गया था।नदी में पानी नही होने के कारण छठ घाट पर कृत्रिम झरना का निर्माण किया गया था।व्रतियों की सुविधा के लिए मुख्य मार्ग में रमना बाजार से लेकर छठ घाट तक लग्भग दो किलोमीटर में लाइट की समुचित व्यवस्था की गयी थी। वही अस्थायी रूप से स्थापित भगवान सूर्य की प्रतिमा श्रद्धालुओ के लिए मुख्य आकर्षण का केंद्र बना हुआ था। छठ पूजा समिति के सदस्य व्रतियों की सेवा और सुविधा प्रदान करने को लेकर पूरी तरह मुस्तैद थे।
मुख्य घाट पर लग्भग पांच हजार व्रतियों ने भगवान भाष्कर को अर्ध्य प्रदान किया। आयोजन को सफल बनाने में पूजा समिति के अध्यक्ष अजित सोनी,संजय गुप्ता,प्रभात कुमार,शक्ति सिंह,दीपक सिंह,टूटू सिंह,रणजीत सोनी,त्रिपुरारी सोनी,जितेंद्र सोनी,सतेंद्र सोनी,अमित प्रकाश,हिटलर ठाकुर आदि की महत्वपूर्ण भूमिका रही।रमना के गंगा तालाब छठ घाट पर भी लग्भग दो हजार व्रतियों ने भगवान सूर्य को अर्ध्य प्रदान किया। कार्यक्रम के सफल आयोजन में सुदर्शन बियार,महेंद्र प्रसाद गुप्ता, वीरेंची पासवान आदि की महत्वपूर्ण भूमिका रही। इसके पूर्व थाना प्रभारी कृष्ण कुमार कुशवाहा की ओर से थाना परिसर में तथा रमना मंडल भाजपा की ओर से बस स्टैंड परिसर में सैकड़ो व्रतियों के बीच फलाहार एवं पूजन सामग्री का वितरण किया।
इधर गम्हरिया,सिलीदाग,कर्णपुरा, भागोडीह सहित पूरे प्रखण्ड में छठ महापर्व धूम-धाम से मनाये जाने की खबर है।