whatshot Developed by O2OSELL.COM favorite 28188763 readers visited
Loading...

Advertisement

लोक आस्था का महापर्व छठ ब्रत उदीयमान भगवान सूर्य को अर्घ्य अर्पण के साथ हर्षोउल्लास संम्पन

location_on बिशुनपुरा access_time 20-Nov-23, 05:03 PM visibility 667
Share



लोक आस्था का महापर्व छठ ब्रत उदीयमान भगवान सूर्य को अर्घ्य अर्पण के साथ हर्षोउल्लास संम्पन


रितेश दुबे check_circle
संवाददाता



बिशुनपुरा : लोक आस्था का महापर्व छठ ब्रत सोमवार को उदीयमान भगवान सूर्य को अर्घ्य अर्पण के साथ हर्षोउल्लास के साथ शांति पूर्ण सम्पन्न हो गया। प्रखंड के विशुनपुरा श्री विष्णु मंदिर पोखरा चौक, थाना स्थित बाकी नदी छठ घाट, संध्या बाकी नदी, अमहर, पिपरी, सरांग, पतिहारी सहित विभिन्न छठ घाटों पर हजारों छठ व्रतियों ने पूरे स्वच्छता एवम निष्ठा के साथ भगवान भास्कर की अराधना की तथा अघ्र्य प्रदान किया। नहाय-खाय के साथ शुरू हुए छठ महापर्व के तीसरे दिन रविवार को छठव्रतियों ने अस्ताचलगामी भगवान सूर्य को अर्घ्य अर्पण किया था, सोमवार की अहले सुबह उगते सूर्य भगवान का ध्यान कर अर्घ्य अर्पण के साथ ही छठव्रतियों के 36 घण्टे का निर्जला उपवास भी पूरा हुआ।
Advertisement
इसके पूर्व छठ व्रती के साथ परिजन माथे पर दउरा लेकर गाजे बाजे के साथ छठ घाट पहुंचे तथा स्नान-ध्यान कर भगवान भास्कर की आराधना की। विशुनपुरा मुख्यालय के विष्णु मंदिर पोखरा चौक स्थित छठ घाट पर सैकड़ो छठ व्रतियों के लिए जीवन ज्योति क्लब पूजा कमिटी की ओर से व्यापक व्यवस्था किए गए थे। घाटों तक जानेवाले सभी रास्तों की साफ सफाई, प्रकाश, शुद्ध पेयजल एवम टेंट का इंतजाम किया गया था। वही विशुनपुरा थाना प्रभारी संजय कुशवाहा के द्वारा पूजा के दरम्यान विधि-व्यवस्था बनाए रखने का कार्य किया गया। पर्व को लेकर थाना स्थित बाकी नदी छठ घाट पर कमिटी के द्वारा भक्ति जागरण का आयोजन किया गया था। जिसका शुभारंभ थाना प्रभारी संजय कुशवाहा ने फीता काट कर किया।
Advertisement
जागरण में आये कलाकारों के द्वारा एक से बढ़कर एक भक्ति गानों पर श्रद्धालु रात भर झूमते नगर आये। इस महापर्व को लेकर बच्चे, जवान तथा बूढ़े सबों में काफी उत्साह देखने को मिल रहा था। छठ पर्व को लेकर पूरा वातावरण छठ मैया के गीत मारवौ रे सुगवा धनुष फेंक के, सुगा गिरे मुरछाय जैसे गीतों से भक्तिमय बना हुआ रहा।
Advertisement
Advertisement


Advertisement
Advertisement


Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
पर्यावरण हितैषी सामग्रियों से ही बनें पूजा की प्रतिमाएँ : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-26, 11:43 AM

#3
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM

#4
सफलता पाने के लिए मेहनत, धैर्य और समर्पण की होती है आवश्यकता : छाया

location_on गढ़वा
access_time 28-Apr-25, 05:01 PM

#5
गढ़वा में होटल मालिक पर गोली चलाने के मामले का उद्भेदन, चार अपराधी गिरफ्तार, हथियार और बाइक बरामद

location_on गढ़वा
access_time 24-May-25, 03:31 PM


Latest News

51वें साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा-पाठ में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

location_on गढ़वा
access_time 23-Sep-26, 04:22 PM

श्रीजानकी बाग में आज होगा 51वाँ श्रीहनुमान चालीसा-पाठ और आध्यात्मिक-सांस्कृतिक चर्चा भी

location_on गढ़वा
access_time 22-Sep-26, 03:57 PM

पर्यावरण हितैषी सामग्रियों से ही बनें पूजा की प्रतिमाएँ : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-26, 11:43 AM

प्रथम भारतीय स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानियों को सादर समर्पित तिलक करो इस मिट्टी से... कार्यक्रम सम्पन्न

location_on गढ़वा
access_time 13-May-26, 11:02 AM

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play