(अपनी पोस्ट की गई खबरों पर हर पाठक / दर्शक के लिए कमाएँ)
Advertisement
Advertisement
बांकी नदी के तट पर अवस्थित सूर्यमंदिर सहित आस पास के क्षेत्रों में स्थित छठ घाटों पर बड़ी संख्या में छठ व्रतधारियों ने अस्ताचलगामी भगवान सूर्य को दिया अर्घ
बंशीधर नगर : अनुमंडल मुख्यालय स्थित बांकी नदी के तट पर अवस्थित अति प्राचीन सूर्यमंदिर सहित आस पास के क्षेत्रों में स्थित छठ घाटों पर बड़ी संख्या में छठ व्रतधारियों ने अस्ताचलगामी भगवान सूर्य को अर्घ्य प्रदान किया.
अनुमंडल मुख्यालय में बांकी नदी के तट पर अवस्थित अति प्राचीन सूर्यमंदिर परिसर में बड़ी संख्या में व्रतधारियों ने छठ महापर्व किया है.छठ गीतों के लगातार हो रहे प्रसारण से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया है.प्रभात क्लब,नवयुवक क्लब,जय भामाशाह क्लब,जय भारत क्लब,फ्रेन्ड्स रॉक ग्रुप द्वारा छठ व्रतधारियों की सुबिधा के लिये प्रकाश,ध्वनि,बैठने की व्यवस्था किया गया है.
जगह जगह पर क्लबो ने अपना नियंत्रण कक्ष बनाया है.प्रभात क्लब व नवयुवक क्लब द्वारा व्रतधारियों के स्नान के लिये कृत्रिम झरना लगाया गया है.
विधि व्यवस्था बनाये रखने को लेकर जगह जगह पर पुलिस बल तैनात है.अनुमंडल पदाधिकारी द्वारा सभी छठ घाटों पर दण्डाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गई है.