गढ़वा :
छठ महापर्व के मौके पर चार दिवसीय इस त्यौहार के तीसरे दिन श्रद्धालुओं ने भक्ति भाव से जिले के विभिन्न छठ घाटों पर अस्तचलगामी सूर्य को अर्घ्य दिया।

मौके पर जिला मुख्यालय गढ़वा के दानरों नदी तथा सरस्वती नदी के छठ घाट पर भारी संख्या में श्रद्धालुओं ने भक्ति भव से अस्तचलगामी सूर्य को अर्थ दिया।

इस मौके पर दानरों नदी एवं सरस्वती नदी के छठ घाट पर विभिन्न छठ पूजा कमेटी द्वारा छठ व्रत के लिए स्नान लाइटिंग आदि की भरपूर व्यवस्था की गई है। साथ ही इस मौके पर जहां एक और दानरो नदी छठ घाट पर सूर्य भगवान का रथ पर सवार प्रतिमा को सजाया गया है ।साथ ही छठ घाट पर गंगा आरती भी किया गया।