सगमा :
बीरबल पंचायत के मुखिया इंद्रजीत कुषवाहा ने छठ व्रतियों के बीच बारह सौ नारियल के साथ पूजन सामग्री वितरित कर छठ माता का आशिर्वाद ग्रहण किया ।
विदित हो छठ महापर्व को लेकर सगमा प्रखण्ड में भारी उत्साह देखा जा रहा है ।
वहीं छठ माता के आशिर्वाद मानकर लोग छठ व्रत करने वालो के बीच फल व पूजा में उपयोग होने वाले सामग्री का वितरण किया जा रहा है ।
इस क्रम में सगमा प्रखण्ड के प्रमुख समाज सेवी सह बीरबल पंचायत के मुखिया इंद्रजीत कुसवहा के द्वारा अपने पंचायत छेत्र में आने वाले तीन गाँव बीरबल मकरी बेलिया के सभी छठ घाटों का भ्रमण कर व्रतधारियों के बीच पूजन सामग्री के साथ बारह सौ नारियल वितरित कर छठ माता का आशिर्वाद लिया ।
Advertisement
इस अवसर पर मुखिया इंद्रजीत कुषवाहा ने कहा कि छठ महापर्व में छठ व्रत करने वालों कर बीच नारियल वितरित करना मेरा पुराने परंपरा में सामिल है मैं आज जो भी हूँ छठ माता के कृपा आशिर्वाद से ही हूँ । मुखिया बनाने से पूर्व से लेकर अभी तक प्रति वर्ष छठ व्रतधारियों के बीच जाकर सहयोग करने से मुझे अपार शांति के साथ सुख की अनुभूति होता है ।
मैं भविष्य में किसी पद पर रहूँगा या नहीं रहूँगा प्रतिवर्ष मेरा यह कार्यक्रम चलता रहेगा । इस मौके पर उनके साथ चन्दन ठाकुर पारस नाथ यादव रामजन्म गुप्ता आसिष विष्वकर्मा कमेस्वर गुप्ता मनिसंकर विष्वकर्मा के साथ भारी संख्या में लोग उपस्थित थे ।