whatshot Developed by O2OSELL.COM favorite 28182528 readers visited
Advertisement
Loading...

Advertisement

लोक आस्था का चार दिवसीय महापर्व छठ पूजा का खरना संपन्न

location_on बंशीधर नगर access_time 18-Nov-23, 06:06 PM visibility 673
Share



लोक आस्था का चार दिवसीय महापर्व छठ पूजा का खरना  संपन्न


दिनेश पांडेय check_circle
संवाददाता



बंशीधर नगर : :- लोक आस्था का चार दिवसीय महापर्व छठ पूजा का खरना शनिवार को संपन्न हुआ। छठ महापर्व रविवार को है। सोमवार को अहले सुबह उदयीमान भगवान भास्कर को अर्घ्य दान के साथ छठ महापर्व का समापन होगा। अ नुमंडल मुख्यालय स्थित सूर्य मंदिर छठ घाट, गोसांईबाग छठ घाट, राजा पहाड़ी छठ घाट, आशुतोष महादेव मंदिर पाल्हे कला छठ घाट, नर्वदेश्वर महादेव मंदिर जतपुरा छठ घाट, उसका कला शिव मंदिर छठ घाट, मर्चवार छठ घाट, सलसलादी छठ घाट, पुरैनी छठ घाट, चितविश्राम छठ घाट, सुलसुलिया छठ घाट, विलासपुर छठ घाट, मंगरदह छठ घाट, बारोडीह छठ घाट, कोल्हुआ छठ घाट, अधौरी छठ घाट, गरबांध छठ घाट, तुलसीदामर छठ घाट, अधौरा छठ घाट, जंगीपुर छठ घाट सहित सभी छठ घाटों पर शनिवार की शाम छठ व्रतियों ने पवित्र जलाशयों में स्नान कर अस्ताचलगामी भगवान सूर्य को अर्घ्य दान कर अपने-अपने स्थल पर छठ बेदी को जागृत किया।
Advertisement
दीप दान के बाद छठ व्रती घर पहुंच नया अरवा चावल, दूध, देशी गुड़ से खीर व गेहूं के आटे की शुद्ध घी में पूरी का महाप्रसाद बना खरना किया। सूर्य मंदिर छठ घाट पर छठ व्रत करने के लिए स्थानीय प्रतियों के अलावे झारखंड, उत्तर प्रदेश, बिहार व छत्तीसगढ़ राज्य की विभिन्न स्थानों से बड़ी संख्या में छठ व्रती आए हैं। बाहर से आने वाले छठ व्रती छठ घाट पर ही खरना का प्रसाद बनाकर ग्रहण किए। छठ पूजा के लिए भी प्रसाद घाट पर ही बनाते हैं। :- छठ व्रतियों को स्नान के लिए सूर्य मंदिर छठ घाट पर बांकी नदी के दक्षिण तट पर प्रभात क्लब व उत्तर तट पर नवयुवक क्लब के द्वारा झरना लगाया गया है। साथ ही साउंड और प्रकाश की भरपूर व्यवस्था किया गया है। छठ व्रतियों को किसी तरह की कोई परेशानी ना हो इसका पूरा ख्याल प्रभात क्लब, फ्रेंड्स रॉक ग्रुप, नवयुवक क्लब आदि विभिन्न स्वयंसेवी संगठनों के द्वारा रखा जाता है।
Advertisement
प्रभात क्लब और नवयुवक क्लब का घाट पर नियंत् प्रभात क्लब और नवयुवक क्लब का घाट पर नियंत्रण कक्ष बना बना हुआ है। राष्ट्रीय राजमार्ग 75 से सूर्य मंदिर छठ घाट पर जाने वाले सभी रास्ते में प्रकाश व ध्वनि की भरपूर व्यवस्था स्वयंसेवी संगठनों के द्वारा किया गया है।
Advertisement
Advertisement


Advertisement
Advertisement


Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
पर्यावरण हितैषी सामग्रियों से ही बनें पूजा की प्रतिमाएँ : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-26, 11:43 AM

#3
51वें साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा-पाठ में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

location_on गढ़वा
access_time 23-Sep-26, 04:22 PM

#4
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM

#5
सफलता पाने के लिए मेहनत, धैर्य और समर्पण की होती है आवश्यकता : छाया

location_on गढ़वा
access_time 28-Apr-25, 05:01 PM


Latest News

51वें साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा-पाठ में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

location_on गढ़वा
access_time 23-Sep-26, 04:22 PM

श्रीजानकी बाग में आज होगा 51वाँ श्रीहनुमान चालीसा-पाठ और आध्यात्मिक-सांस्कृतिक चर्चा भी

location_on गढ़वा
access_time 22-Sep-26, 03:57 PM

पर्यावरण हितैषी सामग्रियों से ही बनें पूजा की प्रतिमाएँ : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-26, 11:43 AM

प्रथम भारतीय स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानियों को सादर समर्पित तिलक करो इस मिट्टी से... कार्यक्रम सम्पन्न

location_on गढ़वा
access_time 13-May-26, 11:02 AM

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play