गढ़वा :
लोक आस्था के महा पर छठ के मौके पर जिला मुख्यालय स्थित ददरू नदी पर दर्जनों छठ घाट विभिन्न स्वयंसेवी संगठनों एवं छठ पूजा समितियां द्वारा सज्जाद भेजा कर तैयार किया गया है।

जहां पर छठवृतियों के लिए जहां एक और साफ सफाई की बेहतर व्यवस्था की गई है वहीं दूसरी ओर आकर्षक लाइट आदि की भी व्यवस्था की गई है।

जिला मुख्यालय गढ़वा में विभिन्न छठ पूजा कमेटियों द्वारा प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी बढ़ चढ़कर छठ घाटों को सजाने की तैयारी को अंतिम रूप दिया जा चुका है

स्टूडेंट क्लब फ्रेंड्स क्लब यूनिवर्सल क्लब
जय देवी संघ टंडवा टी ग्रुप राकी मुहल्ला
जागृति क्लब भगलपुर छठ पूजा समिति सहिजना आदि संगठनों द्वारा
एक से बढ़कर एक दूसरे को पछाड़कर आगे बढ़ाने की छठ घाटों के सजाने में अपनी पूरी ताकत झोंक दी है।
जिससे दानरों नदी पूरी तरह से आस्था का केंद्र बन चुका है।