गढ़वा :
झारखंड की सबसे बड़े तनरू नदी छठ घाट पर विभिन्न संगठनों ने तैयारी पूर्ण कर ली है। छठ घाटों जहां एक और साफ सफाई अद्भुत व्यवस्था की गई है वहीं छठ घाटों को सजाने के लिए आकर्षक लाइट आदि की भी मनमोहक व्यवस्था किया गया है।

प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भीस्टूडेंट क्लब
फ्रेंड्स क्लबयूनिवर्सल क्लब जय देवी संघ टंडवा
टी ग्रुप राकी मुहल्ला जागृति क्लब भगलपुर
छठ पूजा समिति सहिजना की ओर से छठ व्रत के लिए अद्भुत व्यवस्था की गई है।

छठ घाटों को सजाने में जहां एक और उक्त छठ पूजा समिति की ओर से सराहनीय व्यवस्था की गई है वहीं गढ़वा नगर परिषद एवं प्रशासन की ओर से भी पूरी तरह से सहयोग कर घाटों को सजाया संवारा गया है।