बंशीधर नगर : श्री बंशीधर नगर अनुमण्डल मुख्यालय में बाँकी नदी के तट पर अवस्थित अति प्राचीन सूर्य मंदिर छठ व्रतधारियों के लिए आस्था व विश्वास का केंद्र है. जानकारी के अनुसार इस सूर्यमन्दिर की स्थापना नगर गढ़ के भैया राज किशोर देव की धर्मपत्नी सीता देवी ने सन 1943ई0 में करवाया था.उसी समय से यहाँ छठ व्रत होता है.लोगो का मानना है कि जो भी व्रतधारी यहां छठ व्रत करती हैं, उनकी मनोकामनाएं पूर्ण होती है.
यही कारण है कि यहां प्रत्येक वर्ष झारखण्ड के विभिन्न क्षेत्रों सहित सीमावर्ती उतर प्रदेश, मध्यप्रदेश सहित बिहार राज्य के विभिन्न क्षेत्रों से छठ व्रत करने के लिए बड़ी संख्या में व्रतधारी आते है.उन्होंने बताया कि छठ महापर्व के अवसर प्रभात क्लब द्वारा साफ सफाई,छठ व्रतधारियों के स्नान के लिए कृत्रिम झरना, रोशनी,ध्वनि आदि की व्यवस्था विगत 54 वर्षों से किया जाता रहा है.अपने स्थापना काल से ही प्रभात क्लब समाजिक,धार्मिक व राष्ट्रीय कार्यो में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेता रहा है.व्रतधारियों को हर सम्भव सुबिधा उपलब्ध कराने के लिए क्लब के सदस्य पूरे रात सक्रिय रहते है. इधर नवयुवक क्लब के द्वारा 1967 से लगातार प्रत्येक वर्ष छठव्रतधारियों के लिए छठ घाट पर साफ सफाई, बैंठने के लिए टेंट,व्रत धारियों के लिए कृतिम झरना, ध्वनि आदि का व्यापाक व्यवस्था किया गया है. इसकी जानकारी क्लब के अध्यक्ष अजय प्रसाद एवं कमलेश कुमार मेहता ने दी. उन्होंने कहा कि पंचमुखी मंदिर के निकट नियंत्रण कक्ष भी बनाया गया है. उन्होंने कहा कि छठ व्रतियों को किसी प्रकार की परेशानी नही हो इसके लिए क्लब के सदस्य हमेशा तत्पर रहते हैं.जय भामाशाह क्लब द्वारा बस स्टैंड से लेकर सब्जी बाजार होते छठ घाट तक,जय भारत क्लब द्वारा बंशीधर मंदिर जाने वाले द्वार से नगर पंचायत कार्यालय तक साफ सफाई,रोशनी ,ध्वनि के साथ साथ व्रतधारियों के बैठने की व्यवस्था किया गया है.फ्रेन्ड्स रॉक ग्रुप सहित अन्य के द्वारा भी छठ व्रतधारियों की सुबिधा के लिये कार्य किये जा रहे है.सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासन पूरी तरह सक्रिय है.अनुमंडल पदाधिकारी द्वारा सभी छठ घाटों पर दण्डाधिकारियों को प्रतिनियुक्त किया गया है.