मझिआंव :
नगर पंचायत के मेंन रोड में छठ महापर्व को लेकर हो रही भीड़ के कारण घंटो जाम लगी रही। यह जाम बस स्टैंड से लेकर और बकरी बाजार कन्या मध्य विद्यालय तक गाड़ियों की लंबी कतार लगी रही ।जिसमें लोग काफी परेशान नजर आए, परंतु मौके पर पुलिस को नहीं रहने के कारण लोग घंटे जाम में फंसे रहे। आवागमन बाधित रहा। छट्ठ महापर्व की खरीदारी के आज आखिरी दिन होने के कारण ग्रामीण क्षेत्रों एवं सुदुर व्रती क्षेत्रों से लोग बाजार करने मझिआंव आए हुए थे। जो लोग जाम में फंसे हुए थें,जाम में फंसे लोग अगल-बगल से निकलने का राह देख रहे थे ताकि दूसरे रास्ते से वे निकल सकें,लेकिन दूसरा कोई विकल्प था ही ।नहीं जिससे लोग जाम में लोग फंसे रहे। जाम में फंसे हुए लोग पुलिस को बार-बार कोस रहे थे ,अगर पुलिस होती तो अब-तक तब शायद जाम को हटाया जा सकता था।

मझिआंव बरडीहा में छट्ठ पवॅ की उमड़ी भीड़:
मझिआंव एवं बरडीहा प्रखंड क्षेत्र के सभी गांवों में आस्था का महा पर्व छट्ठ को लेकर काफी भीड़ उमड़ रही है। घर से लेकर बाजार तक एवं छठ घाटों तक जिधर ही देखा जाए उधर ही महापर्व को लेकर सामान खरीदने सथ लेकर , गेहूं पीसने ,प्रसाद बनानें सहित अन्य जगहों पर छट्ठ की गीतों से "नारीयलवां त फरले घवद से ओह पर सुगा मेढ़राए,उग हो सूरज देव "..आदि गीतों से गूंजते रहा ।गव्रतधारियों को छठ के गीत गुनगुनाते हुए नजर आ रहे हैं।
पवॅ को लेकर रही बाजारों में चहल पहल : छठ महापर्व को लेकर बाजारों में काफी भीड़ -भाड़ देखा जा रहा है।तथा कहीं फलहारी तो कहीं नारियल,ईख सहित अन्य समाजों खरीदते नजर आए लोग ।
समाजसेवियों ने किया प्रसाद की सामग्री: छट्ठ पर्व के उपलक्ष में नगर पंचायत क्षेत्र के सभी वार्डों में पुजा की सामग्री का वितरण किया गया। जिसमें युवा समाजसेवी मारुति नंदन सोनी के द्वारा खजुरी , बिरबंधा,आमर , बकोईया,भुसुआ,लकड़ही,रपुरा , दुबेतहले,अखौरी तहले मझिआंव, मझिआंव खुदॅ सहित अन्य गांवों में घर-घर जाकर जिस घर मे पर्व हुआ है उन्हें पूजा सामग्री वितरण किया गया, एवं छठ मां का आशीर्वाद लिया।

पुलिस प्रशासन ने किया छट्ठ घाटों का निरीक्षण:
मझिआंव नपं एवं ग्रामीण क्षेत्रों में बरडीहा प्रखंड के सभी छट्ठ घाटों का निरीक्षण किया । जिसमें कार्यपालक पदाधिकारी शैलेश कुमार, बीडीओ नितेश भास्कर,निधी रजवार,थाना प्रभारी विवेक कुमार पंडित, संतोष कुमार पांडेय, पुलिस इंस्पेक्टर गुलाब सिंह,ने किया।
जिसमें नपं क्षेत्र के मेला छठ घाट, पानी टंकी छट्ठ घाट, बैलगाड़ी छठ घाट, राधा कृष्ण मंदिर छठ घाट, गहीड़ी, आमर , बकोईया, खजूरी ,लकड़ही, रपुरा ,अखौरी तहले,दुबे तहले, सोनपुरवा,मोरबे खरसोता,करमडीह ,रामपुर, जाहर सराय ,बभनी ,बरडीहा ,खरडीहा,लोका , सुखनदी, सहित अन्य घाटों का निरीक्षण किया गया तथा छठ घाटों को दुल्हन की तरह सजाया गया है ।
मेला घाट,बैल गाड़ी घाट,पर कोयल नदी के बीचों -बीच सेतु बांध बनाकर वहां सूर्य मंदिर, एवं भगवान भुवन भास्कर की मूर्ति रखकर विधिवत पूजा-अर्चना की तैयारी चल रही है। वही भक्ति जागरण का भी आयोजन किया गया है जो बाहरी से कलाकारों के द्वारा कार्य क्रम आयोजित किया जाएगा। तथा लाईट, ध्वनि वाद्य यंत्र की भी व्यवस्था की जा रही है,जिससे श्रद्धालुओं को कोई परेशानी नहीं हो सके।