मझिआंव :
आकांक्षी ब्लॉक में केंद्रीय संयुक्त सचिव ने की योजनाओं की जांच: आकांक्षी प्रखंड मझिआंव में भारत सरकार के संयुक्त सचिव सह निदेशक जितेंद्र श्रीवास्तव के द्वारा कई जन उपयोगी योजनाओं की जांच खरसोता पंचायत में शुक्रवार क को की गई । जिसमें सबसे पहले बुढ़ी खाड़ उत्क्रमित मध्य विद्यालय एवं बगल में स्थित आंगनबाड़ी केंद्र में जांच की गई। जिसमें स्कूल में एमडीएम बनाने वाले रसोईघर, शौचालय, क्लासरूम का निरीक्षण किया गया ।जिसमें शौचालय में साफ -सफाई कराने एवं रसोई घर में लाईट की व्यवस्था कराने का निर्देश डीओ सह डीएससी को दी। इसके बाद आंगनबाड़ी केंद्र में जांच के दौरान बच्चों को उपस्थित और बढ़ाने का निर्देश दिया गया ।
उस समय बच्चे नाश्ता करते पाए गए।इसके बाद जे एस एल पीएस के दिदिओं के द्वारा पारंपरिक ढंग से मांदर, ढोल- नगाड़े सहित अन्य बाजे- गाजे के साथ स्वागत किया गया।इसके बाद खरसोता पंचायत सचिवालय में ग्रामीणों से सीधा संवाद की गई। जहां पर शौल ओढ़ाकर एवं बुके देकर सम्मानित किया गया।इसके बाद पंचायत सचिवालयों में भारत सरकार एवं राज्य सरकार के द्वारा संचालित सभी विकास योजनाओं की बिंदु वार समीक्षा किया गया, तथा ग्रामीणों से सीधा संवाद की गई। जिसमें मुख्य रूप से प्रधानमंत्री किसान योजना, भारत सरकार के द्वारा संचालित आयुष्मान कार्ड योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, शौचालय सहित अन्य योजनाओं पर ग्रामीणों से सीधा संवाद करते हुए जानकारी लिया,तथा सभी जरूरत मंद लोगों को यह लाभ मिल रहा है या नहीं सभी उपस्थित ग्रामीणों से सीधा संवाद किया गया एवं सभी जरूरतमंद को इसका लाभ हर हाल में देने का सख्त निर्देश डीसी को दी।
इसके बाद वापसी में मझिआंव स्थित सेंट्रल बैंक चंद्री शाखा में शाखा प्रबंधक प्रवीण कुमार पांडेय से किशानों को के सी सी ऋण का लाभ अभी तक कितने किशानो को मिला ,उसमें किसानों को के सी सी ऋण लेने में कोई परेशानी तो नहीं हो रही है ,सभी बिन्दुओं पर जांच करते हुए शाखा प्रबंधक को कई निर्देश दी।

इस मौके पर उपायुक्त शेखर जमुआर, उप विकास आयुक्त राजेश कुमार राय, डीआरडीए निदेशक दिनेश सुरीन,पी एचडी विभाग के कार्यपालक पदाधिकारी, जिला कृषि पदाधिकारी,डीएससी सह डीओ आकाश कुमार, डीएसपी अवध कुमार यादव, प्रखंड विकास पदाधिकारी नितेश भास्कर, पंचायत की मुखिया रीता देवी, पंचायत समिति सदस्य रीना देवी सहित अन्य पदाधिकारी एवं काफी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे

नगर पंचायत क्षेत्र के सभी छठ घाटों पर कार्यपालक पदाधिकारी के द्वारा युद्ध स्तर पर निरीक्षण किया जा रहा है।
लगभग सभी छठ घाटों का साफ-सफाई कर दी गई है अन्य व्यवस्था का निरीक्षण किया जा रहा है इस मौके पर कार्यपालक पदाधिकारी के अलावे सफाई प्रभारी राकेश श्रीवास्तव नाजीर अमित पाठक, प्रधान लिपि अनूप कुमार तिवारी, सिटी मैनेजर सहित लोग उपस्थित थे।