whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27225589
Loading...


नहाय-खाय के साथ आज से शुरू हुआ चार दिवसीय छठ महापर्व

location_on बंशीधर नगर access_time 17-Nov-23, 06:05 PM visibility 664
Share



 नहाय-खाय के साथ आज से शुरू हुआ चार दिवसीय छठ महापर्व


दिनेश पांडेय check_circle
संवाददाता



बंशीधर नगर : लोक आस्था और सूर्य उपासना का चार दिवसीय छठ महापर्व का अनुष्ठान नहाय खाय के साथ आज यानी शुक्रवार से पूरे अनुमंडल मुख्यालय सहित आसपास के क्षेत्रों में शुरू हो गया है। छठ व्रतधारियों ने सबसे पहले स्नान कर भगवान भास्कर की पूजा अर्चना के बाद अरवा चावल,चने का दाल व कद्दू का सब्जी ग्रहण कर महापर्व का शुभारंभ किया। छठ व्रतधारी सुरेखा गुप्ता एवं शालिनी गुप्ता ने कहा कि जो भी निष्ठा भाव से विधिपूर्वक पर्व करता है,वह संतान सुख से कभी अछूता नहीं रहता। छठी मईया में इतना सत्य है कि मन से मांगी गई हर मुराद पूरी होती है। माना जाता है कि छठ पर्व पर संतान की सुख समृद्धि और दीर्घायु की कामना के लिए सूर्य देव और षष्ठी माता की स्तुति की जाती है।
इसी के साथ छठ महापर्व के लिए तैयारियां भी शुरू हो गई हैं। हर तरफ छठ गीत के भक्ति बाजार से पूरा क्षेत्र भक्ति में वातावरण गूंज रहा है। अनुमंडल मुख्यालय के श्री बंशीधर मंदिर सूर्य घाट पर छठ पूजा को लेकर तैयारी अंतिम चरण पर है,समाजसेवियों के साथ-साथ कमेटी के पदाधिकारियों ने बड़े ही जोर शोर के साथ कार्य कर रहे हैं। हालांकि यह पर्व झारखंड और बिहार के लोगों के लिए खास माना जाता है। छठ पर्व में नहाए खाए के दिन कद्दू भात का विशेष महत्व है। इस दिन खास तौर पर कद्दू की सब्जी बनाई जाती है। व्रत रखने वाले सबसे पहले इसे ग्रहण करते हैं। फिर घर के सदस्यों सहित अन्य लोगों के बीच प्रसाद के रूप में इसे बांटा जाता है। छठ व्रती नहाए खाए के दिन कद्दू का सेवन करते हैं।
इसके साथ ही व्रती 36 घंटे के निर्जला व्रत को प्रारंभ करते हैं। नहाय-खाय के दिन से घर में सात्विक भोजन बनने लगता है और साफ-सफाई का भी विशेष ध्यान रखा जाता है। वही व्रती भोजन में प्याज-लहसुन का इस्तेमाल नहीं करते हैं। ऐसे में बाजारों में इसे लेकर कद्दू की डिमांड बढ़ जाती है। छठ महापर्व को लेकर डिमांड को देख बजारो में कद्दू का कीमत 50 से 80 रुपए किलो बिक रहे है। शनिवार को खरना पूजा होगा। छह पूजा कार्यक्रम… – नहाय-खाय: छठ पर्व का प्रथम दिन नहाए खाय से शुरू होता है। नहाए-खाय 17 नवंबर (शुक्रवार)को है। :-- खरना : छठ व्रत का दूसरा दिन खरना 18 नवंबर (शनिवार) को हैं। इस दिन पंचमी तिथि है। इसके बाद षष्ठी शुरू होगी। :-- सायंकालीन अर्घ्य : छठ पर्व के तीसरे दिन कार्तिक शुक्ल पष्ठी को पूर्ण उपवास होता है।
यह व्रत 19 नवंबर (रविवार) को है। :-- प्रात कालीन अर्घ्य : पष्ठी व्रत की पूर्णाहुति चतुर्थ दिन उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ होती है। 20 नवंबर (सोमवार)को प्रातकालीन अर्घ्य दिया जाता है। छठ की पूजा सामग्री.. छठ पूजा में विशेष सामग्रियों का इस्तेमाल होता है, जिनमें टोकरी, लोटा, फल, मिठाई, नरियल, गन्ना और हरी सब्जियां प्रमुख हैं। इसके अलावा दूध-जल के लिए एक ग्लास, शकरकंदी और सुथनी, पान, सुपारी और हल्दी, अदरक का हरा पौधा, बड़ा मीठा नींबू, शरीफा, केला और नाशपाती का इस्तेमाल होता है। साथ ही कई लोग पानी वाला नारियल, मिठाई, गुड़, गेहूं, चावल और आटे से बना ठेकुआ, चावल, सिंदूर, दीपक और शहद भी प्रसाद के तौर पर देते हैं।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play