बंशीधर नगर : - छठ महापर्व को देखते हुए नगर पंचायत के द्वारा अतिक्रमण अभियान चलाया गया। यहां अभियान बंशीधर मंदिर मुख्य मार्ग से शुरू होकर नगर उंटारी थाना तक जा कर समाप्त हुआ।
नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी अमरेंद्र कुमार चौधरी के निर्देश पर नगर प्रबंधक रवि कुमार ने छठ महाकाल को देखते हुए गुरुवार को मेन रोड एनएच 75 से अतिक्रमण मुक्त करने के लिए अभियान चलाया गया । उन्होंने ने बताया कि छठ महापर्व को लेकर यह अभियान चलाया जा रहा है।मेन रोड एनएच 75 पर जो भी दुकानदार अपने दुकान के सामने बाहर में सामान निकाल कर रखते हैं वह नहीं निकालेंगे । ठेला-खुमचा लगाने वाले एनएच 75 से पिछे हटकर लगाएंगे और बीएसएनल एक्सचेंज से नगर उंटारी थाना तक कोई भी वाहन चालक अपनी टेम्पो , चार पहिया वाहन बेवजह यहां वहां खड़ी नहीं करेंगे।
अभियान चलाने के बावजूद भी जो दुकानदार अपनी दुकान के सामने अतिक्रमण करते पाये जाते हैं तो कार्यवाई कि जाएगी। छठ महापर्व को देखते हुए विधि व्यवस्था में कोई कमियां न हो । जिससे कि छठ व्रत धारीयों किसी प्रकार की परेशानी न हो सके। अतिक्रमण मुक्त अभियान में नगर पंचायत के कनिय अभियंता उदय कुमार, इरशाद आलम, अमित पांडे, नंदन कुमार तथा कार्यालय कर्मी शामिल थे।