whatshot Developed by O2OSELL.COM favorite 28172031 readers visited
Advertisement
Loading...

Advertisement

एक नज़र इधर भी

location_on गढ़वा access_time 15-Nov-23, 06:31 PM visibility 707
Share



एक नज़र इधर भी


गढ़वा check_circle
संवाददाता



गढ़वा/भंडरईयआ/मझिआंव : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को भंडरिया एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय का ऑनलाइन उद्घाटन किया । भंडरिया एकलव्य विद्यालय में रंका एसडीओ रुद्र प्रताप देव, जिला कल्याण पदाधिकारी निलेश मुर्मू, भंडारिया वीडियो अमित कुमार सीओ शशि भूषण सिंह डीसीएलआर सहित काफी संख्या में लोगों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का टेलीविजन के माध्यम से ऑनलाइन उद्घाटन एवं प्रसारण को सुना । कार्यक्रम के पूर्व प्रखंड और जिला से आए पदाधिकारीओं एवं जनप्रतिनिधियों ने बिरसा मुंडा के प्रतिमा पर फूल माला डालकर श्रद्धा सुमन आरती अर्पित की। उद्घाटन समारोह के पूर्व में जेएसएलपीएस के महिलाओं द्वारा स्वागत गीत प्रस्तुत की गई।
Advertisement
विभिन्न विद्यालय से आए बच्चों ने भी संगीत प्रस्तुत किया। इस मौके पर भंडारिया मुखिया विनय सिंह, उप मुखिया रविंद्र सिंह, बीस सुत्री अध्यक्ष राजू नायक ,सुनित कुमार मिंज, प्रखंड प्रमुख रुक्मिणी देवी , भंडारिया वीडियो अमित कुमार सीओ शशि भूषण सिंह, प्रभारी पंचायती राज पदाधिकारी मोजेश किस्पोट्टा, प्रखंड सहायक,कंप्यूटर ऑपरेटर संतोष कुमार, सहायक अजय कुमार सहित काफी संख्या में लोग शामिल थे । खबर सदर अस्पताल से गढ़वा शाहपुर मार्ग पर मंगलवार की शाम मोटरसाइकिल दुर्घटना में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए घायलों में गढ़वा थाना क्षेत्र के अचला नावाडीह गांव निवासी राजगिरीह धर दुबे का पुत्र रूपेश धर दुबे एवं अशोक तिवारी का पुत्र विपुल तिवारी के नाम शामिल है दोनों को इलाज के लिए गढ़वा सदर अस्पताल में भर्ती किया गया है घटना का संबंध में बताया गया कि दोनों एक मोटरसाइकिल पर सवार होकर मेदनी नगर किसी काम से गया हुआ था वापस लौट के दौरान चैनपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत उसकी मोटरसाइकिल और नियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया घटना के जानकारी मिलने के बाद परिजनों ने उसे गढ़वा सदर अस्पताल में भर्ती करवाया गढ़वा भवनाथपुर थाना क्षेत्र के रोहनिया गांव निवासी बुद्धि भुईया का पुत्र बिहारी भुइया पेड़ से गिरकर घायल हो गया उसे इलाज के लिए गढ़वा सदर अस्पताल में भर्ती किया गया है घटना के संबंध में बताया गया कि बिहारी भुईया पेड़ पर चढ़कर लकड़ी तोड़ रहा था इसी दौरान फिर से गिरकर घायल हो गया घटना की जानकारी मिलने के बाद परिजन उसे भवनाथपुर स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती करवाया जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए गढ़वा सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया गढ़वा मझिआंव मुख्य मार्ग पर खजूरी गांव के पास ट्रैक्टर व बोलेरो की टक्कर में बोलेरो पर सवार 9 लोग घायल हो गए।
Advertisement
सभी घायलों का इलाज अस्पताल में किया जा रहा है। इस घटना में घायल बरडिहा थाना क्षेत्र के असना जरही गांव निवासी बच्चू शेक 65 वर्ष, मोहम्मद हुसैन 60 वर्ष, रोजिद अंसारी 70 वर्ष, नवी जान अंसारी 80 वर्ष, सरफराज अंसारी 35 वर्ष, जहुर अंसारी 60 वर्ष, सहमद अंसारी 40 वर्ष, कयामुद्दीन अंसारी 35 वर्ष , असुदीन आदि का नाम शामिल है घटना के संबंध में बताया गया कि यह सभी एक बोलेरो पर सवार होकर अपने घर से गढ़वा कोर्ट में गवाही देने आए हुए थे। देर शाम होने के कारण यह लोग अपने बोलेरो वाहन से गढ़वा से अपने घर जा रहे थे। इस बीच खजूरी गांव के पास एक ट्रैक्टर से आमने-सामने टक्कर हो गई। घटना के बाद समाजसेवी सिराज अंसारी सभी घायलों को बोलेरो वाहन से निकाल कर इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया।
Advertisement
Advertisement


Advertisement
Advertisement


Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
पर्यावरण हितैषी सामग्रियों से ही बनें पूजा की प्रतिमाएँ : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-26, 11:43 AM

#3
51वें साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा-पाठ में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

location_on गढ़वा
access_time 23-Sep-26, 04:22 PM

#4
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM

#5
सफलता पाने के लिए मेहनत, धैर्य और समर्पण की होती है आवश्यकता : छाया

location_on गढ़वा
access_time 28-Apr-25, 05:01 PM


Latest News

51वें साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा-पाठ में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

location_on गढ़वा
access_time 23-Sep-26, 04:22 PM

श्रीजानकी बाग में आज होगा 51वाँ श्रीहनुमान चालीसा-पाठ और आध्यात्मिक-सांस्कृतिक चर्चा भी

location_on गढ़वा
access_time 22-Sep-26, 03:57 PM

पर्यावरण हितैषी सामग्रियों से ही बनें पूजा की प्रतिमाएँ : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-26, 11:43 AM

प्रथम भारतीय स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानियों को सादर समर्पित तिलक करो इस मिट्टी से... कार्यक्रम सम्पन्न

location_on गढ़वा
access_time 13-May-26, 11:02 AM

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play